गणेशोत्सव देखने पहुंची लड़की की पुलिस ने की पिटाई
गणेशोत्सव देखने पहुंची लड़की की पुलिस ने की पिटाई
Share:

मुंबई। मुंबई में श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत रविवार को विसर्जन की घड़ी आई। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग उत्साहित होकर गणेश पांडालों के श्री गणेश बप्पा विसर्जन के लिए लेकर पहुंचे। कई लोग अपने परिवारों के श्रीगणेश लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। दूसरी ओर कुछ लोग उत्साहित होकर विसर्जन चलसमारोह देखने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की भीड़ में लाईन तोड़ती हुई घुस गई। जिसके कारण धक्का - मुक्की होने लगी। मामले में पुलिसकर्मियों ने लड़की की पिटाई कर दी। यही नहीं इससे जुर्माने के करीब 1200 रूपए भी वसूल लिए। 

मिली जानकारी के अनुसार इसका वीडियो वायरल हो गया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जांच के आदेश दे दिए गए। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पुलिस से पूछताछ की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस घटना के बारे में चर्चा की। मामले में यह बात सामने आई है कि लडकी को कई बार पुलिसकर्मियों ने हिदायत दी थी मगर लड़की बार बार धक्का - मुक्की कर लाईन तोड़ देती और फिर वह बीच में ही आ गई। पुलिस का कहना है कि उल्टा लड़की ही पुलिस से लड़ने लगी। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने इस लड़की को चांटे रसीद कर दिए और पुलिस इसे पकड़ कर ले गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -