'बहुत बुरा गाते हो, गाना बंद करो', कहकर पुलिस ने इस मशहूर सोशल मीडिया स्टार को कर लिया गिरफ्तार
'बहुत बुरा गाते हो, गाना बंद करो', कहकर पुलिस ने इस मशहूर सोशल मीडिया स्टार को कर लिया गिरफ्तार
Share:

सोशल मीडिया स्टार हीरो अलोम (Hero Alom) को अपनी गायिकी के अंदाज के कारण मुसीबत झेलनी पड़ी। पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई। थाने में बंद रखा तथा लगभग 8 घंटे तक उनसे पूछताछ की। इतना ही नहीं पुलिस ने अलोम से फिर कभी क्लासिकल सॉन्ग नहीं गाने के लिए भी कहा। बतौर घायक उन्हें बेहद खराब करार दिया गया। स्वयं हीरो अलोम ने मीडिया से ये बात कही है। बता दें कि अलोम बांग्लादेश के रहने वाले हैं। फेसबुक पर उन्हें लगभग 20 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनके यूट्यूब चैनल पर 14 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। स्वयं को गायक, अभिनेता और मॉडल बताने वाले अलोम के वीडियोज सोशल मीडिया पर बहुत देखे जाते हैं। अपनी गायिकी के अंदाज के कारण वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 

किन्तु बीते सप्ताह उन्हें अपने गाने के कारण ही समस्या झेलनी पड़ी। लोगों ने शिकायत की अलोम बेहद बेसुरा गाते हैं तथा क्लासिकल सॉन्ग्स से छेड़छाड़ करते हैं। हीरो अलोम के अनुसार, बीते सप्ताह पुलिस ने उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। पुलिस ने उनसे क्लासिकल सॉन्ग्स गाना बंद करने के लिए बोला। पुलिस ने यह भी बोला कि वह बतौर गायक बहुत बदसूरत है। अंत में अलोम से एक माफीनामे पर दस्तखत करवाए। 

वही इस घटना में ढाका के चीफ डिटेक्टिव हारुन उर राशिद ने मीडिया से कहा कि हमें अलोम के खिलाफ कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। फिलहाल, अलोम ने अपने वीडियो में बिना इजाजत के पुलिस की वर्दी पहनने और टैगोर और नजरूल के सॉन्ग्स गाने के लिए माफी मांगी है। हारून ने कहा- 'उन्होंने (अलोम) गायन की पारंपरिक शैली को पूरी तरह से बदल दिया।।। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वह इसे नहीं दोहराएंगे।'

पहली बार कब और कहां फहराया गया था तिरंगा? यहाँ जानिए 'स्वतंत्रता दिवस' से जुड़े इन जरुरी सवालों के जवाब

बड़ी खबर: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले कपड़ों में संसद पहुंचे नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -