भीमा कोरेगांव मामला: प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े मुंबई से गिरफ्तार, नक्सलियों से है संपर्क
भीमा कोरेगांव मामला: प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े मुंबई से गिरफ्तार, नक्सलियों से है संपर्क
Share:

मुंबई: भीमा कोरेगांव मामले में पुलिस ने दलित प्रोफेसर आनंद तेलदुंबड़े को मुंबई से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को तेलदुंबडे की अग्रिम जमानत अर्जी को पुणे की एक विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आनंद तेलतुंबड़े पर नक्सलियों के संपर्क में रहने का आरोप है।

BUDGET 2019: सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान

इससे पहले सर्वोच्च न्यायलय से इस मामले में आनंद तेलतुंबड़े के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका भी खारिज हो गई थी। आनंद तेलतुंबड़े गोवा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शिक्षक हैं। गत वर्ष 28 अगस्त, 2018 को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले की जांच कर रही पुणे पुलिस ने 7 लोगों के घरों पर छापेमारी की कार्यवाही की थी। इसमें आनंद तेलतुंबड़े भी शामिल थे। जिन लोगों के घरों पर छापेमारी की गई थी, उनमें सुधा भारद्वाज, पी वरवारा राव, वर्नन गोंजाल्विस और अरुण परेरा शामिल हैं, जो अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। पुणे पुलिस ने गत वर्ष सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। सभी पर नक्सलियों से संपर्क में रहने का आरोप लगा है।

सहारा ग्रुप को SC का समन, सेबी के खाते में जमा करने होंगे 9,000 करोड़

आपको बता दें कि 1 जनवरी, 2018 को महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में बड़े पैमाने पर जातीय हिंसा भड़की थी। इस मामले की जांच पुणे पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी सिलसिले में 28 अगस्त, 2018 को उपरोक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है।

खबरें और भी:-

एयर इंडिया को बेचने की कोशिश में सरकार, पर कर्ज के कारण नहीं मिल रहा खरीदार

10वीं पास के लिए नौकरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 107 पद है खाली

डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला रुपया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -