पंजाब से संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तानी नंबरों के साथ बातचीत के रिकॉर्ड मिले
पंजाब से संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तानी नंबरों के साथ बातचीत के रिकॉर्ड मिले
Share:

गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। सेना ने जासूसी के जुर्म में इस शख्स को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से आर्मी कैंट का वीडियो मिला है। साथ ही पाकिस्तानी नबंरों के साथ बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विपन सिंह बताया जा रहा है।

संदिग्ध विपन सिंह गुरदासपुर का ही निवासी है। विपन पिछले डेढ़ वर्ष से कैंट एरिया में बनी हैंडलूम की दुकान में कार्य रहा था। आर्मी की पिछले कई दिनों से इस पर निगाह बनी हुई थी। विपन की गतिविधियां शक के घेरे में थीं। विपन के मोबाइल से करतारपुर गलियारे का वीडियो मिला है। साथ ही कई संदिग्ध नंबरों पर बातचीत के रिकॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा यह बात भी निकलकर सामने आई है कि आर्मी की खुफिया जानकारियां पहुंचाने के लिए इसे पाकिस्तान की तरफ से 10 लाख रुपये दिए गए थे।

सेना ने विपन सिंह से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं। विपन को अभी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि किसी बड़ी गतिविधि की जानकारी निकलकर सामने आ सकती है। ये गिरफ्तारी आर्मी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

तेल की कीमतों में बढ़त को लेकर आरबीआई ने जताई यह आशंका

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर सकती यह ऐलान

डिस्कॉम को लग सकता है बड़ा झटका, जाने कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -