CAA Protest: कांग्रेस पार्षद शहजाद पठान समेत 49 लोग गिरफ्तार, CBI कर रही जांच
CAA Protest: कांग्रेस पार्षद शहजाद पठान समेत 49 लोग गिरफ्तार, CBI कर रही जांच
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 49 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दानीलिमडा के कांग्रेस पार्षद का नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी प्रदर्शन के वीडियो सामने आने के बाद की है। इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस उपायुक्त और सहायक आयुक्त सहित 26 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। 

वहीं हत्या को कोशिश, सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाने तथा सार्वजनिक आदेश का उल्लंघन करने के आरोपों के साथ कुल 50 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस कांग्रेस पार्षद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है उनका नाम शहजाद पठान है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज का प्रयोग किया। हालांकि कुछ ऐसे वीडियो भी मीडिया में आए हैं जिसमें कुछ पुलिसवालों को भी पीटा गया।

पुलिस फिलहाल ये भी जांच कर रही है कि किसी षड्यंत्र के तहत पुलिस को पीटा गया या फिर ये आचनक हुआ। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच के जिम्मे को है। क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी के जरिए करीब 32 लोगों की शिनाख्त की है, जिनके खिलाफ कार्रवाई को जाएगी।

NRC से पहले NPR की तरफ कदम बढ़ा रही मोदी सरकार, कई राज्यों में हो रहा विरोध

नेशनल हेराल्ड मामले में सुनवाई टली, सोनिया गाँधी और राहुल पर लगे हैं गंभीर आरोप

बीमा कराते समय रखिये इन बातो का ध्यान, नहीं तो ठग ले जाएंगे बीमा एजेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -