जम्मू कश्मीर: उपद्रव मचा रहे थे अराजक तत्व, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर: उपद्रव मचा रहे थे अराजक तत्व, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने शांति और व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका और उपद्रव मचाने में संलिप्त होने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने और क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका के आरोप में चार लोगों को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है।

महबूबा और अब्दुल्ला ने साधा केंद्र पर निशाना, कहा- चुनाव के लिए किया पाकिस्तान दिवस का बहिष्कार

अधिकारियों ने बताया है कि शुभम कुमार, सुनील कुमार, जफर सफारी और मोहम्मद अल्ताफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजौरी के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने पुलिस की एक रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया है कि पुलिस टीम ने राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

लोकसभा चुनाव: केरल की इस सीट से ताल ठोंक सकते हैं राहुल गाँधी, शुरू से है कांग्रेस का कब्ज़ा

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंगोटा नौशेरा के गणेश कुमार और तिलक राज नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव मचाते हुए पाए गए थे। पुलिस ने दोनों को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया गया है और उनके विरुद्ध नौशेरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में पुलिस और भी सतर्क हो गई है।

खबरें और भी:-

भाजपा ने सर्वेश सिंह को बनाया उम्मीदवार, समर्थक बोले- बब्बर शेर को देखकर भागे राज बब्बर

लोकसभा चुनाव: ये हैं आंध्र और तेलंगाना के सबसे रईस नेता, लेकिन इनके पास नहीं है कार

बुर्ज खलीफा पर छाई न्यू ज़ीलैण्ड के पीएम की तस्वीर, क्राइस्टचर्च के पीड़ितों को लगाया था गले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -