डोंबिवली सामूहिक दुष्कर्म केस में 33 में से 32 आरोपी गिरफ्तार
डोंबिवली सामूहिक दुष्कर्म केस में 33 में से 32 आरोपी गिरफ्तार
Share:

मुंबई: बीते दिनों महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई के डोंबिवली में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में ठाणे पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है अब तक कुल 32 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जी हाँ, आपको पता ही होगा कि इस मामले में पहले कुल 32 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 376N, 376 (D) (A) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामल दर्ज किया था। हालाँकि बाद में चार और आरोपियों के नाम एफआईआर में जोड़े गए हैं और अब तक कुल 32 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

मिली जानकारी के तहते बीते गुरूवार को 28 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी और उसके बाद दो आरोपियों की गिरफ्तारी बीती रात में हुई है। ऐसे कुल मिलाकर अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे में 33 लोगों पर एक 14 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। इसी मामले में अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालाँकि एक आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आया है और बचे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।

आप सभी को बता दें कि बच्ची के परिवार ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत अब तक 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसी वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करते हए दूसरे लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महाराष्ट्र: रात में दिखा उल्टे पांव चलने वाला भूत और बिना सिर का लड़का, मची सनसनी

उर्वरक घोटाला: राजस्थान CM गहलोत के भाई अग्रसेन को ED का समन, आज होगी पूछताछ

MP: भाई ने दोस्तों संग मिलकर 11 महीने तक किया 14 साल की नाबालिग बहन से दुष्कर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -