देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले से जूझने के बाद PNB उठायेगी एक बड़ा कदम, फर्जी खातों को करेगी नीलाम
देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले से जूझने के बाद PNB उठायेगी एक बड़ा कदम, फर्जी खातों को करेगी नीलाम
Share:

नई दिल्ली। भगोड़े आरोपी मेहुल चौकसी और नीरव मोदी द्वारा किये गए देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले से उबरने के बाद  पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अब एक बड़ा फैसला किया है। यह बैंक अब  21 गैर-निष्पादित खातों की परिसंपत्तियों की बोली लगाने जा रही है। 

पीएनबी घोटाला : जल्द ही भारत लाया जायेगा भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी

पीएनबी बैंक के अधिकारियों के मुताबिक इन खातों से जुड़े खाताधारकों ने लम्बे समय से बड़े कर्ज की राशि नहीं चुकाई है। इन लोगो द्वारा लिए गए कर्ज की कुल राशि  1,320 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। अब इन खातों की ई-बिडिंग बोली प्रक्रिया द्वारा बिक्री की जाएगी। इस बिक्री को सितम्बर माह के अंत में आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि इन गैर-निष्पादित खातों की बिक्री एआरसी (संपत्ति पुननिर्माण कंपनियों), एफआई (वित्तीय संस्थानों) और एनबीएफसी(गैर वित्तीय सेवा कंपनियों) द्वारा की जायेगी। 

अवैध बंगलों पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, तोड़े जायेंगे भगोड़े नीरव मोदी और मेहुलक चौकसी के बंगले


बैंक इन खातों की बोली ई-नीलामी के माध्यम से बैंक के पोर्टल पर ही आयोजित करवाई जायेगी। आपको बता दे कि भगोड़े आरोपी मेहुल चौकसी और नीरव मोदी ने भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ की धोखाधड़ी की है जिसके बाद से बैंक की साख और शेयर्स दोनों ही बुरी तरह गिर गए थे। इसके बाद बैंक ने अपने अन्य डिफॉल्टेर खातों में फसे पैसों को निकालने के लिए यह योजना बनाई है। 

ख़बरें और भी 

मेहुल चौकसी ने चुप्पी तोड़ी बोले मुझपर लगे सभी आरोप झूठे और आधारहीन

PNB घोटाला : अब नीरव मोदी की बहन के खिलाफ भी नोटिस जारी, जल्द होगी कोर्ट में पेशी

अगर आप भी है PNB के ग्राहक तो यह खबर जरूर पढ़े

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -