PNB लाया महिलाओं के लिए विशेष योजना, फ्री में मिलेंगी ये 6 सुविधाएं
PNB लाया महिलाओं के लिए विशेष योजना, फ्री में मिलेंगी ये 6 सुविधाएं
Share:

PNB भारत की महिलाओं के लिए वक़्त-वक़्त पर नई योजनाएं लेकर आता रहता है। PNB इस बार विशेष महिलाओं के लिए पावर सेविंग्स अकाउंट की सुविधा लेकर आया है। ये महिलाओं के लिए एक खास योजना है, जिसके माध्यम से आप अकाउंट खुलवा कर कई विशेष योजनाओं का फायदा उठा सकती हैं। इसमें आप जॉइंट अकाउंट भी ओपन करा सकते हैं, किन्तु इसके लिए अकाउंट में पहला नाम महिला का होना चाहिए। 

पीएनबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर इस अकाउंट के बारे में जानकारी दी है। बैंक ट्वीट में लिखा कि "पीएनबी पावर सेविंग्स महिलाओं के लिए एक खास योजना है। इस योजना के तहत जॉइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है किन्तु पहला नाम महिला का होना चाहिए।" वही इस अकाउंट को आप गांव अथवा शहर कहीं भी खुलवा सकते हैं। गांव में ये अकाउंट आप 500 रुपए से खुलवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सेमी अर्बन एरिया में ये अकाउंट आप 1000 रुपए से ओपन करा  सकते हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह अकाउंट आप 2 हजार रुपए से खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट को ओपन कराने के लिए महिला का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।

ये है खाते की विशेषता:
1. इस अकाउंट में आपको सालाना 50 पन्नों की चेकबुक मुफ्त मिलती है।
2. इसके अतिरिक्त NEFT की सुविधा मुफ्त में मिलती है।
3. बैंक अकाउंट पर प्लेटिनम डेबिट कार्ड मुफ्त मिलता है।
4. मुफ्त SMS अलर्ट की सुविधा मिलती है।
5. 5 लाख रुपए तक फ्री एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर प्राप्त होता है।
6. रोजाना आप 50 हजार रुपए तक की कैश निकासी कर सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों के लिए खड़ी की बड़ी समस्यां! FD पर घटाया ब्याज

रिलायंस रिटेल को मिले करोड़ो रुपये, इस वैश्विक निवेश फर्म ने खरीदी हिस्‍सेदारी

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में फिर आई गिरावट, जानिए क्या हो गए भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -