30,000 लोगों के साथ पीएम ने चंडीगढ़ में किया योग
30,000 लोगों के साथ पीएम ने चंडीगढ़ में किया योग
Share:

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 30,000 से अधिक लोगों के साथ दूसरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस दौरान मोदी ने योग की महत्वता के साथ-साथ लोगों से तकुछ नया करने का अनुरोध भी किया।

उन्होने अगले योग दिवस तक लोगों को डायबिटीज पर कंट्रोल के लिए योग को अपनाने का आह्वान किया। चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स को चुने जाने के पीछे की वजह बताते हुए मोदी ने कहा कि मैं पांच साल तक चंडीगढ़ में रहा हूं। इसलिए इस मैदान की महत्वता को भली-भांति समझता हूं और मुझे नहीं लगता कि आज से पहले इस मैदान का इससे अच्छा उपयोग हुआ होगा।

मोदी ने कड़ी सुरक्षा के बीच सफेद रंग की टी-शर्ट, ट्राउजर और स्कार्फ के साथ योगा किया। डेली लाइफ में भी पीएम योग के अभ्यसत है। आयोजन में भी पीएम ने कई योग क्रियाएं की। आयोजन में भाग लेने के लिए चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा से क्रमशः 10-10 हजार लोग आए थे।

इसके अलावा चंडीगढ़ में 100 से अधिक जगहों पर 10,000 लोगों ने योग किया। उन्होंने कहा कि इस सार्वजनिक मंच से मैं योग से संबद्ध प्रशिक्षकों से अनुरोध करना चाहता हूं कि अगले साल से जब हम योग दिवस मनाएं, तो उससे पहले इस एक साल में आप वह करते रहें जो योग के लिए करते हैं लेकिन एक विषय पर ध्यान दें और यह मेरा विषय है .. मधुमेह।

उन्होने कहा कि भारत में डायबिटीज तेजी से बढ़ रहा है। योग से ये ठीक हो भी सकता है और नहीं भी लेकिन नियंत्रण तो निश्चित ही रहेगा। मैं चाहता हूं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें हर साल किसी भी एक बीमारी को उठाना चाहिए.किसी एक बीमारी से निपटने के उद्देश्य के साथ हमें एक सार्वजनिक अभियान चलाना चाहिए।

उन्होने योग की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि आज यह एक आर्थिक व्यापार के रुप में भी फल-फूल रहा है। यह न केवल बीमारी से मुक्ति पाने का तरीका है बल्कि तंदुरुस्ती भी सुनिश्चित करता है। मोदी ने कहा कि आज मैं भारत सरकार की ओर से दो पुरस्कारों की घोषणा करता हूं।

अगले वर्ष जब योग दिवस मनाया जाएगा, तब दो पुरस्कारों के लिए चयन होगा। एक पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। यह उन लोगों के लिए होगा, जिन्होंने योग के क्षेत्र में शानदार काम किया है। दूसरा उन लोगों के लिए होगा, जो इस क्षेत्र में देश के भीतर काम कर रहे हैं।

एक अंतरराष्ट्रीय योग पुरस्कार है और दूसरा राष्ट्रीय योग पुरस्कार है। आयोजन स्थल पर जगह-जगह एलईडी लगाए थे। इसके अलावा 300 बायोटॉयलेट्स भी बनाए गए थे और 30000 चटाइयों की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक पुलिस कर्मी व अर्द्ध सैन्य बल के जवानों को तैनात किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -