73 वर्ष की हुईं सोनिया गाँधी, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
73 वर्ष की हुईं सोनिया गाँधी, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, 'सोनिया जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे जीवन और अच्छी सेहत के लिए कामना।' आपको बता दें कि सोनिया गांधी आज 73 वर्ष की हो गई हैं। इससे पहले सितंबर में सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।

9 दिसंबर वर्ष 1946 को जन्मीं सोनिया पूर्व पीएम राजीव गांधी की पत्नी हैं। वह कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक रहने वाली अध्यक्ष भी हैं। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोनिया इस पद के लिए वर्ष 1998 में चुनी गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार सोनिया अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी। उनका कहना है कि वह पूरे देश में महिला सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं, और इसी कारण वे इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को पांच लोगों ने जिंदा जला दिया था। जिससे देशभर में जमकर हंगामा हुआ था। पीड़ित लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य घटना तेलंगाना के हैदराबाद से सामने आई थी। यहां एक महिला डॉक्टर के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उन्हें मरा समझ जिंदा जला दिया। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं।

नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम भी नहीं जा सकती देश से बाहर, अब लाहौर हाई कोर्ट से मांगी इजाजत

जलवायु परिवर्तन बना घातक, सिकुड़ रहा पक्षियों का आकार

हांगकांग: जुलुस निकालने से पहले ही 11 गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -