MP उपचुनाव परिणामों को देख बोले PM मोदी- 'शिवराज के नेतृत्व में विकास यात्रा तेज होगी'
MP उपचुनाव परिणामों को देख बोले PM मोदी- 'शिवराज के नेतृत्व में विकास यात्रा तेज होगी'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के परिणामों को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि, 'लोगों ने राज्य में एक स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित की है।' जी दरअसल उन्होंने यह बात ट्वीट के माध्यम से कही। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मध्य प्रदेश के लोगों ने राज्य में एक स्थिर और मजबूत सरकार सुनिश्चित की है। मैं मध्य प्रदेश के लोगों को फिर से भाजपा पर उनके विश्वास और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। इन परिणामों के बाद, शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की विकास यात्रा अब और तेज गति से आगे बढ़ेगी।'

इसी के साथ उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर कहा- 'शिवराज सिंह चौहान सरकार की विकासवादी सोच और मध्य प्रदेश भाजपा की कड़ी मेहनत के कारण, पार्टी राज्य में आम लोगों की एक अनूठी पसंद बनकर उभरी है। उन्होंने राज्य के उपचुनावों में भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया है। मतदाताओं का स्नेह अमूल्य है।'

जैसे ही PM मोदी का यह ट्वीट शिवराज सिंह चौहान ने देखा उन्होंने तुरंत आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'माननीय प्रधान मंत्री जी, आपके उत्साहजनक शब्दों और अमूल्य शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराई से बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं और टीम के सांसद आपके सपनों के आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपके प्रेरणादायक शब्दों ने हमें नई शक्ति दी है। कोटिश: धन्यवाद।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि राज्य विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 19 सीटों पर बाजी मारी है।

दूध से नहा रहा है कर्मचारी, वीडियो हुआ वायरल

रोहित शर्मा से इम्प्रेस हुए पूर्व भारतीय दिग्गज, देना चाहते हैं टीम इंडिया की कप्तानी!

बिहार: नतीजे आते ही तेजस्वी-दिग्विजय सिंह पर भड़के गिरिराज सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -