PM मोदी आज जाऐंगे ब्रसेल्स, आतंकवाद पर होगा चिंतन
PM मोदी आज जाऐंगे ब्रसेल्स, आतंकवाद पर होगा चिंतन
Share:

नई दिल्ली भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी बेल्जियम यात्रा पर रवाना होंगे। दरअसल ब्रसेल्स में होने वाले आतंकी हमले के एक सप्ताह के बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 देशों की आधिकारिक यात्रा पर आज रवाना होंगे। यहां वे करीब 5 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इन भारतीयों को भारत में निवेश डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया अभियान के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आयोजित होने वाली भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में भागीदारी करेंगे। बेल्जियम के समकक्ष चाल्र्स मिचेल के ही साथ द्वीपक्षीय शिखर बैठक में वे शामिल होंगे। इस दौरान आतंकवाद का सामना करने के लिए वे बल्जियम से अपील करेंगे। वे ब्रसेल्स में होने वाले आतंकी हमले को लेकर दुख भी जताऐंगे।

इस मामले में संयुक्त सचिव नंदिनी सिंघला ने बताया कि ब्रसेल्स में हमला प्रधानमंत्री के उद्बोधन का अहम भाग हो सकता है। पीएम मोदी ब्रसेल्स से वाॅशिंगटन जाऐंगे। जहां उन्हें 4 थे परमाणु शिखर सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए ब्रसेल्स रवाना होना होगा। इसके बाद वे 2 अप्रैल को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -