आज मन की बात करेंगे PM मोदी, ये हो सकते हैं मुद्दे!
आज मन की बात करेंगे PM मोदी, ये हो सकते हैं मुद्दे!
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में संबोधित करने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि यह साल 2021 में 11वीं बार होने जा रहे है। जी दरअसल एक ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। आप सभी जानते ही होंगे कि प्रधानमंत्री हर महीने के अंतिम रविवार को इस कार्यक्रम में संबोधित करते हैं।आपको यह भी जानकारी दे दें कि यह मन की बात कार्यक्रम का 83वां एपिसोड होगा।

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानूनों को लेकर बात कर सकते हैं। इसी के साथ वह कोरोना के नए स्वरूप अमिक्रॉन, जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, रोजगार आदि विषयों पर बोल सकते हैं। आप चाहे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम के लिए आप भी सुझाव दे सकते हैं। जी दरअसल PM मोदी ने स्वयं भी लोगों से अपने विचार और सुझाव देने की अपील की है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि वे इस महीने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से संभावित विषयों पर सुझाव चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने माई जीओवी, नमो ऐप पर सुझाव भेजने या अपने संदेश रिकॉर्ड कराने का आग्रह किया।

इसी के साथ लोग टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल करके भी हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में अपना संदेश रिकॉर्ड कराया जा सकता था। इसके अलावा 1922 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर एसएमएस से मिले लिंक से भी सीधे प्रधानमंत्री तक इस कार्यक्रम के लिए सुझाव भेज सकते थे। आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है। वहीँ इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में भी सुना जा सकता है।

अभिषेक बच्चन के सामने शख्स ने पत्नी को कहा 'ऐश्वर्या राय', सुनकर एक्टर ने दी ये प्रतिक्रिया

गुटेरेस सोलोमन द्वीप समूह में हिंसा के बारे में चिंतित

खेल स्पर्धा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने छोड़े गैस से भरे गुब्बारे, 4 बच्चे झुलसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -