वडनगर में मोदी ने जनसभा को किया सम्बोधित
वडनगर में मोदी ने जनसभा को किया सम्बोधित
Share:

वडनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मौजूदा सरकार विकासवादी सरकार है। पिछली सरकार को विकास से नफरत थी। सरकार इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान चलाएगी, जिससे स्वास्थ्य सुधार होगा। केंद्र सरकार विकास को महत्व दे रही है। सरकार चाहती है कि, वडनगर को टूरिस्ट सेंटर बनाया जाए। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार ने औषधि केंद्र खोले हैं जिनके माध्यम से लोगों को मदद मिली है।

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि, समूचा गुजरात खुले में शौच की परेशानी से मुक्त हो चुका है। उन्होंने वडनगर के महत्व को वर्णित करते हुए कहा कि, वडनगर इकलौता जीवित नगर है। यहां पर ह्वेनसांग भी आकर ठहरे थे।

यहां भगवान बुद्ध का प्रभाव रहा है। यह नगरी भोले बाबा की नगरी है। उनके आशीर्वाद में शक्ति है। मैं जो कुछ भी हूं वह इस नगरी का ही प्रभाव है। जो मुझे यहां मिला उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडनगर पहुंचते ही अपार जनसैलाब उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ा। हर ओर से उन पर पुष्प वर्षा होने लगी थी।

पीएम मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

IIT गांधीनगर: आलोचना करने वाले आलोचना करते रहेंगे, हम दूरदर्शी काम करते रहेंगे

पीएम मोदी की आज पहली गृह नगर यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -