21वीं सदी में झारखंड को विश्व से जोड़ेगी गंगा नदी
21वीं सदी में झारखंड को विश्व से जोड़ेगी गंगा नदी
Share:

साहेबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के साहेबगंज में पहुंचे। यहां उन्होंने मनिहारी साहेबगंज के बीच गंगा पुल की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर झारखंड भारतीय जनता पार्टी में उत्साह छाया हुआ था। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में बिहार व झारखंड को जोड़ने वाला पुल बेहद महत्वपूर्ण है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और कई परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि नदी हमें सबकुछ देती है और इसे हम मां कहते हैं।

21 वीं सदी में गंगा नदी झारखंड को विश्व से जोड़ेगी। जी हां, मल्टी माॅडल वाटर वे टर्मिनल प्रोजेक्ट के तहत यहां पर गंगा नदी में जहाज चलाए जाऐंगे। ये जहाज बंगाल की खाड़ी में पहुंचेंगे और यहां के क्षेत्र में माल उतारा जा सकेगा। अब कोयले के परिवहन के लिए एक नया रास्ता बनेगा, जिससे विश्व में कोयला पहुंचाया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर हुआ है। यह ऐसा प्रोजेक्ट है कि एक बार निवेश करना है और फिर हमें मुफ्त में ऊर्जा मिलती है। उन्होंने झारखंड की सराहना करते हुए कहा कि रूफ टाॅप सोलर एनर्जी को यहां पर महत्व दिया जा रहा है। हमने ऊर्जा के महत्व को समझकर एलईडी बल्ब का अभियान चलाया। इससे करीब 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक का लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। उनके साथ कई महत्वपूर्ण नेता भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

तकनीक के माध्यम से समाज में मौजूद समस्याओं का समाधान खोजा जाना चाहिए

इंदौर की मेयर से हुई बड़ी चूक, PM मोदी और CM शिवराज की फोटो पर चढ़ा दी माला

चीफ जस्टिस खेहर के ट्वीट पर PM मोदी का रिप्लाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -