PM मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित असम का दौरा, 2000 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की
PM मोदी ने किया बाढ़ प्रभावित असम का दौरा, 2000 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की
Share:

असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज असम पहुॅंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री और पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने उत्तरपूर्वी राज्यों में मदद के लिए 2000 करोड़ रुपए की सहायता की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के मंत्रियों व अधिकारियों से प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ का सामना करने के लिए तरीके तलाशने को कहा। उन्होंने कहा कि वे बाढ़ से उपजी परेशानियों का स्थायी समाधान चाहते हैं।

गौरतलब है कि इसके पहले मंगलवार को वे गुजरात में आई बाढ़ का दौरा कर चुके हैं। गौरतलब है कि पहले ही यह जानकारी पीएमओ के माध्यम से जानकारी सामने आ चुकी है कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों हेतु 2.2 लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रूपए प्रति घायल के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

मूसलाधार बारिश

पीएमओ से सोमवार को जानकारी मिली थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ के हालात का जायजा लेने के बाद उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। जिसमें अरूणाचलप्रदेश, नगालैंड, मणिपुर व असम आदि क्षेत्रों के दौरे का आंकलन शामिल होगा। बैठक में वे प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों और मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरा कार्यक्रम को लेकर पीएमओ ने ट्विट किया था और जानकारी दी थी। गौरतलब है कि असम, राजस्थान, गुजरात में बाढ़ के हालात हैं वहीं झारखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से हालात बदहाल हैं, होजाई में एक व्यक्ति के डूबने से असम राज्य में बाढ़ में मरने वालो की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। यहाॅं करीब 10 लाख से भी अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।  

गुवाहाटी में ही 8 लोगों की मौत

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण   की रिपोर्ट के अनुसार मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  हालात ये हैं कि बाढ़ से प्रभावित होने के बाद सिर्फ गुवाहाटी में ही 8 लोगों की मौत हुई है। एएसडीएमए के मुताबिक, फिलहाल राज्य के नलबाड़ी, बारपेटा, बोंगईगांव, चिरांग, धेमाजी,लखीमपुर, बिस्वनाथ, दरांग, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सल्मारा, ग्वालपाडा, मोरीगांव, नगांव,कार्बी आंगलांग,गोलाघाट,जोरहाट,माजुली, शिवसागर,करीमगंज और कछार जिलों में 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।दूसरी ओर झारखंड  की दामोदर, कोनार और सिवनी नदियाॅं उफान पर हैं। गुजरात में सोमवार तक बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्‍या 186 के पार पहुंच गई थी। 

बाढ़ प्रभावित असम के दौरे पर पहुॅंचे पीएम मोदी

असम में आई बाढ़ का PM करेंगे 1 अगस्त को निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के लिए राज्यपाल ने दिया 1 माह का वेतन

बाढ़ पर हो रही सियासत, कांग्रेस विधायकों को भेजा बेंगलुरू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -