राष्ट्रीय खेल दिवस पर बोले पीएम मोदी- हॉकी स्टिक के 'जादू' को कभी नहीं भुलाया जा सकता
राष्ट्रीय खेल दिवस पर बोले पीएम मोदी- हॉकी स्टिक के 'जादू' को कभी नहीं भुलाया जा सकता
Share:

नई दिल्ली: पूरा देश आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को खेल दिवस की बधाई दी है और साथ ही खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा भी की है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट करते हुए हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर हम मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनके हॉकी स्टिक के जादू को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों की कामयाबी के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट समर्थन की प्रशंसा करने का भी दिन है।'

आपको बता दें कि हर साल पूरे भारत में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद सिंह के सम्मान में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है। 2012 से भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर ही राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला लिया था। यह दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। प्रति वर्ष इसका आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया जाता है। इस दिन देश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

 

प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में गए, स्वास्थय में कोई सुधार नहीं

सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान - बकाया बिजली का बिल माफ़

कोरोना के चलते रद्द हुआ इंडिया ओपन व सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -