आज हरियाणा में होंगे पीएम मोदी, कुरुक्षेत्र से फूकेंगे चुनावी बिगुल
आज हरियाणा में होंगे पीएम मोदी, कुरुक्षेत्र से फूकेंगे चुनावी बिगुल
Share:

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनावी रण का हरियाणा में बिगुल फूंकने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी कल कुरुक्षेत्र में पहुंचने वाले हैं, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी 25 फरवरी को हिसार में रैली करने वाले है। दोनों नेताओं के दौरों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। एक तरह से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।

कर्नाटक: ऑडियो क्लिप की होगी SIT जांच, सीएम कुमारस्वामी ने किया ऐलान

हिसार में भाजपा नेताओं की तीन जिलों की कलस्टर की बैठक हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और शीर्ष नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर विचार विमर्श किया। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' का  मंत्र भी दिया। 2014 के आमचुनाव में 10 लोकसभा सीटों में से 7 सीटे जीतने वाली भाजपा इस बार 2019 में होने वाले आमचुनाव को लेकर 10 की 10 सीटों पर नज़र जमाए हुए है। 

वर्षों तक दहशत के साए में जीने वाले लेखक सलमान रुश्दी ने कहा- छिपकर नहीं रहना चाहता

रोहतक, सिरसा और हिसार की सीटें भाजपा के हाथ से पिछली बार फिसल गई थी। हालांकि कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के भाजपा से बागी होने के बाद वहां की लोकसभा सीट भी बीजेपी को अपने पाले में करना एक बड़ी चुनौती है, किन्तु हिसार, रोहतक, सिरसा की तीनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी पिछले कुछ दिनों से ध्यान केंद्रित करके चल रही है।

खबरें और भी:-

लखनऊ रोड शो: राहुल ने राफेल को लेकर फिर किया हमला, कहा चौकीदार ने की है चोरी

VIDEO: नायडू के गांधीवादी अनशन पर पीएम का अपमान, भाजपा ने पुछा - 'क्या गरीब होना अभिशाप ?'

नायडू के समर्थन में उतरे केजरीवाल, कहा पाक पीएम जैसा व्यवहार करते हैं मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -