भारी विरोध प्रदर्शन के बीच आज आंध्रा जाएंगे पीएम मोदी, 6,825 करोड़ की परियोजना का करेंगे लोकार्पण
भारी विरोध प्रदर्शन के बीच आज आंध्रा जाएंगे पीएम मोदी, 6,825 करोड़ की परियोजना का करेंगे लोकार्पण
Share:

विशाखापत्तनम: पीएम नरेंद्र मोदी आज 10 फरवरी को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे गुंटूर में एक रैली को भी सम्बोधित करेंगे। सत्ताधारी तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद पीएम मोदी की राज्य की यह पहली यात्रा है। वहीं सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से रविवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। 

थाने में गिरफ़्तारी देने गए उपेंद्र कुशवाहा नई मुसीबत में फंसे, अब पुलिस करेगी कार्यवाही

भाजपा की एक सभा को संबोधित करने के अलावा पीएम मोदी पेट्रोलियम और गैस से सम्बंधित 6,825 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। भाजपा सांसद जीवी एल नरसिम्हा राव ने जानकारी देते हुए बताया है कि, प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल के जरिए नेल्लोर जिले में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक तटीय टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगे।

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र से दिल्ली तक के लिए बुक की दो ट्रेन, जानिए क्या है वजह ?

नायडू ने टेलीकॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कार्यकर्ताओं और पार्टी सदस्यों से कहा है कि प्रदेश के साथ केंद्र के 'विश्वासघात' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन इस पैमाने पर किया जाना चाहिए कि पूरे देश में इसकी आवाज़ पहुंचे। तेदेपा अध्यक्ष सोमवार को नई दिल्ली में दिन भर का एक विरोध प्रदर्शन भी आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा है कि, महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए तरीके से ही विरोध-प्रदर्शन किया जाने चाहिए।

खबरें और भी:-

मायावती मूर्ति मामला: कभी अखिलेश खुद करते थे आलोचना, अब मार ली पलटी

अमेरिका से इलाज कराकर वापिस लौटे अरुण जेटली, ट्विटर पर दी जानकारी

मंच से पीएम मोदी का ऐलान, नागरिकता बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -