आखिर क्या है गुटनिरपेक्ष आंदोलन ? जिसे नेहरू ने शुरू किया और आज मोदी बनेंगे हिस्सा
आखिर क्या है गुटनिरपेक्ष आंदोलन ? जिसे नेहरू ने शुरू किया और आज मोदी बनेंगे हिस्सा
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज यानि सोमवार को गुटनिरपेक्ष (NAM) देशों के वर्चुअल सम्मलेन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में कोरोना वायरस माहमारी के मुद्दे से सम्बंधित चर्चा की जाएगी. कोरोना संक्रमण से गुट निरपेक्ष के सदस्य देश भी बुरी तरह जूझ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ये गुटनिरपेक्ष क्या है.

गुटनिरपेक्ष आंदोलन (Non Alignment Movement, NAM) देशों की एक अंतराराष्ट्रीय संस्था है. यह आंदोलन भारत के प्रथम पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासर और युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रॉज टीटो ने आरंभ किया था.  अप्रैल 1961 में इसकी स्थापना हुई थी. बता दें कि, NAM विश्व स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संंघ (UN) के बाद राष्ट्रों की सदस्यता के मामले में दूसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. फिलहाल इस संगठन के 120 सदस्य और 17 पर्यवेक्षक देश हैं.

द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्त होने के बाद दुनिया अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) के नेतृत्व तले दो धड़ों में बंट गई थी. अमेरिका वाला खेमा पूंजीवादी नीतियों को मानने वाला था तो सोवियत संघ का खेमा समाजवादी नीतियों का समर्थक था. उस वक़्त दुनिया के कई मुल्क आजाद हुए थे और अपने विकास और दूसरे देशों के साथ संबंधों के लिए नीतियां तैयार कर रहे थे. इन देशों ने फैसला लिया कि वे किसी एक गुट में शामिल होकर दूसरे गुट के खिलाफ खड़े होने की बजाए गुट निरपेक्ष रहेंगे ताकि उनके रिश्ते किसी से खराब न हों. इस आंदोलन में एशिया, लैटिन अमेरिका और अफ्रीकी राष्ट्र शामिल थे.

वारेन बफेट का बड़ा फैसला, एयरलाइन्स कंपनियों के अपने सारे शेयर बेचे

इंटरनेशनल फायर फाइटर डे: खुद झुलसकर भी दूसरों को बचाने वाले 'योद्धाओं' के सम्मान का दिन

भारत की ये 6 जगह है बेस्ट बीच हॉलिडे डेस्टिनेशंस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -