आज 'अटल टनल' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है इस सुरंग का सामरिक महत्त्व
आज 'अटल टनल' का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है इस सुरंग का सामरिक महत्त्व
Share:

नई दिल्ली: पीएम मोदी आज मनाली-लेह मार्ग पर सामरिक अहमियत वाली 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी सुबह मनाली के सासे हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सड़क मार्ग से धुंधी में साउथ पोर्टल पहुंचकर टनल का शुभारंभ करेंगे। टनल से गुजरने के बाद नॉर्थ पोर्टल में सिस्सू झील के पास चंद्रा नदी के बीच एक टापू पर पीएम मोदी लाहौल के 200 लोगों को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी, सुबह 9:10 बजे मनाली में लैंड करेंगे, इसके बाद सड़क मार्ग के जरिए सासे गेस्ट हाउस जाएंगे। 9:35 पर साउथ पोर्टल रवाना होंगे और 10 से 11:45 बजे तक उद्घाटन कार्यक्रम चलेगा। 11:50 पर पीएम मोदी टनल से होकर नॉर्थ पोर्टल पहुंचेंगे। 12 से 12:45 तक सिस्सू में जनसभा को संबोधित करेंगे। 12:50 पर वापस टनल होकर सोलंगनाला पहुंचेंगे और भाजपा के नेताओं से वार्ता करेंगे। फिर दोपहर 2:05 बजे सासे हेलीपैड रवाना होंगे और 2:20 पर चंडीगढ़ के लिए निकल जाएंगे। चंडीगढ़ से 3:40 पर वह हवाई जहाज से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 4:30 बजे राजधानी पहुंचेंगे।

आपको बता दें कि ये टनल पीरपंजाल की पहाड़ी को भेद कर 3300 करोड़ के खर्च से तैयार की गई है और ये विश्व की सबसे ऊंचाई पर हाईवे पर बनी है। टनल शुरू होने से अब लाहौल के लोग सर्दियों में बर्फबारी की वजह से छह महीने तक बाकी दुनिया से नहीं कटेंगे। सेना इस मार्ग से चीन से सटी सीमा लद्दाख और पाकिस्तान से सटे कारगिल तक आसानी से पहुंच सकेगी।

नीरव मोदी मामला: CBI ने PNB के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ दायर की नई चार्जशीट

छह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को आरबीआई ने किया अधिनियम की दूसरी अनुसूची से बाहर

RBI ने इन 6 बड़े बैंकों को अपनी सूची से किया बाहर, जानिए क्या है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -