नेताजी की 125वीं जयंती आज, पराक्रम दिवस मनाने कोलकाता जाएंगे पीएम मोदी
नेताजी की 125वीं जयंती आज, पराक्रम दिवस मनाने कोलकाता जाएंगे पीएम मोदी
Share:

नई दिल्ली: आज पूरा देश आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस को उनकी 125वीं जन्मजयंती पर नमन कर रहा है। भारत सरकार ने इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। पीएम मोदी कोलकाता में पराक्रम दिवस मनाएंगे, जहां आगे कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा। वैसे तो नेताजी को पूरे देश में याद किया जा रहा है, किन्तु सभी की नजरें आज कोलकाता पर रहेंगी। आज यहां पीएम मोदी और सियासत में उनकी विरोधी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक मंच पर हो सकते हैं।

दरअसल, सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज पीएम मोदी और ममता बनर्जी, दोनों कोलकाता में रहेंगे। दीदी का सुबह पैदल मार्च है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन में 12 बजकर 15 मिनट पर हुआ था, इसलिए दीदी इसी वक़्त पर 8 किमी पैदल मार्च शुरू करेंगी। वहीं पीएम मोदी शाम 3.30 बजे असम से कोलकाता पहुंचेंगे। वे यहां नेशनल लायब्रेरी जाएंगे। चार बजे एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4.39 बजे विक्टोरिया मेमोरियल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में सर्च इंजन बंद करने की दी धमकी

विधानसभा चुनाव के लिए 2.67 करोड़ से अधिक मतदाता ने करवाया पंजीकरण

तेलंगाना ने ईडब्ल्यूएस के लिए 10 पीसी कोटा लागू करने के फैसले का किया एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -