कोरोना महामारी के बीच आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 5 बजे होगा संबोधन
कोरोना महामारी के बीच आज देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 5 बजे होगा संबोधन
Share:

नई दिल्‍ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)  के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। हालांकि, वह किस मुद्दे पर बोलेंगे, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि वह देश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति पर देश को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि देश में इस वक़्त कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। 

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 636 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 2427 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि कल एक लाख 74 हजार 399 लोग रिकवर भी हुए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना स्थिति की जानकारी देते हुए बताया है कि भारत में बीते 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए केस 61 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले सबसे कम मामले सात अप्रैल को दर्ज किए गए थे, तब एक दिन में एक लाख 15 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब दैनिक सकारात्मकता दर 6।34 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण भी तेजी से जारी है। 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 13 लाख 90 हजार 916 डोज लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल टीकाकरण का आंकड़ा 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के 15 लाख 87 हजार 589 नमूने टेस्ट किए गए हैं। जिसके बाद कल तक कुल 36 करोड़ 63 लाख 34 हजार 111 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

'न हिंदी न हिन्दू न हिंदुस्तान, बनके रहेगा खालिस्तान..', भारत विरोधी नारों के साथ जलाया गया तिरंगा, Video

ये बड़ा सरकारी बैंक भी हो सकता है प्राइवेट, सरकार कर रही विचार

डोमनिका कोर्ट में बोला भगोड़ा मेहुल चौकसी- में भागा नहीं था, इलाज के लिए अमेरिका गया था..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -