किसान आंदोलन के बीच कल कृषकों को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान
किसान आंदोलन के बीच कल कृषकों को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Share:

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों संगठनों की बात सरकार के साथ लगातार जारी है। इसके साथ ही वह कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून वापस नहीं होंगे। किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी मध्यप्रदेश के किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे। 

इसके लिए शुक्रवार को मध्य प्रदेश में किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। किसानों को समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले से ही राज्य में संभाग स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित कर रही है। अब शुक्रवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

इससे पहले तैयारियों का मुआयना करने के लिए सीएम शिवराज सिंह भाजपा दफ्तर पहुंचे थे। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ किसान महासम्मेलन को लेकर बातचीत की है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑडियो ब्रिज के माध्यम से संबोधित किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने सही मायनों में नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों को आजादी दी है। पहले बाहर बेचने पर मंडी शुल्क चोरी के जुर्म में किसान का ट्रैक्टर जब्त हो जाता था। हमने किसान सम्मेलन में किसानों की राय पूछी, तो उन्होंने हाथ उठा कर नए कानूनों के प्रति समर्थन जताया है।

कोरोना से हुई पत्नी की मौत, खबर सुनते ही पूर्व भाजपा सांसद सत्यदेव सिंह को पड़ा दिल का दौरा और फिर...

फिजी ने प्राकृतिक आपदा की स्थिति को शक्तिशाली चक्रवात के रूप में किया घोषित

स्मार्ट सिटी बनाए जाएंगे यूपी के ये शहर, सीएम योगी ने दिए DPR बनाने के आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -