'धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा है', मन की बात में बोले PM मोदी
'धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा है', मन की बात में बोले PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 82वें संस्करण के तहत राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी के बारे में बात करते हुए कही। उन्होंने कहा, 'मैं अपने देश और अपने देश के लोगों की क्षमताओं से भली-भांति परिचित हूँ। मैं जानता हूँ कि स्वास्थ्यकर्मी देशवासियों के टीकाकरण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।'

इसी के साथ उन्होंने कहा- 'अगले रविवार, 31 अक्तूबर को, सरदार पटेल जी की जन्म जयंती है। 'मन की बात' के हर श्रोता की तरफ से, और मेरी तरफ से, मैं, लौहपुरुष को नमन करता हूं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी-ना-किसी गतिविधि से जरुर जुड़ें। सरदार साहब कहते थे कि, हम अपने एकजुट उद्यम से ही देश को नई महान ऊंचाईयों तक पहुंचा सकते हैं। अगर हममें एकता नहीं हुई तो हम खुद को नई-नई विपदाओं में फंसा देंगे। यानी राष्ट्रीय एकता है तो ऊंचाई है, विकास है। हमारी आजादी का आंदोलन तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।'

आगे उन्होंने कहा- 'अगले साल भारत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाएगा। उनके जीवन से हमें कई चीजें सीखने को मिलती हैं, जैसे अपनी संस्कृति पर गर्व होना। पर्यावरण की देखभाल करना। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस तरह से अपनी संस्कृति अपने जंगल और अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। वो धरती आबा ही कर सकते थे। उन्होंने हमें अपनी संस्कृति और जड़ों के प्रति गर्व करना सिखाया। प्रकृति और पर्यावरण से अगर हमें प्रेम करना सीखना है, तो उसके लिए भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा है।'

100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया: PM मोदी

आज IIT जम्मू में रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

आज 'मन की बात' के 82वें एपिसोड को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -