मणिपुर भूस्खलन: सीएम बिरेन सिंह से पीएम मोदी ने की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मणिपुर भूस्खलन: सीएम बिरेन सिंह से पीएम मोदी ने की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
Share:

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह से फोन पर चर्चा की और राज्य के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन से उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। इस भीषण भूस्खलन में 7 लोगों की जा चली गई है, जबकि स्थानीय लोगों और सेना के जवानों सहित दर्जनों लोग लापता हो गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा है कि, 'मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह से बात की और दुखद भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। उन्हें केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मैं इससे प्रभावित सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना करता हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' बता दें कि यह हादसा बुधवार रात टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में हुआ। घटनास्थल से दो लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है और लगभग 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान जारी है।

 सीएम एन बीरेन सिंह ने लैंडस्लाइड की जानकारी लेने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई है। फिलहाल, वहां राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया है कि क्षेत्र के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर्स को भेज दिया गया है। 

क्या मोहम्मद ज़ुबैर को मिलेगी राहत ? कल सुनवाई करेगा दिल्ली हाई कोर्ट

भारत की समुद्री प्रणाली होगी मज़बूत,अजित डोवाल ने लिया यह निर्णय

बम-बम भोले के उद्घोष के साथ प्रारंभ हुई अमरनाथ यात्रा, 2 साल से कोरोना के चलते थी बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -