केंद्र सरकार है एक पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार
केंद्र सरकार है एक पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार
Share:

नई दिल्ली : केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय गठबंधन सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से मेगा शो एक नई सुबह का आयोजन हुआ। इंडिया गेट पर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो टूक शब्दों में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को तीखा हमला किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार को एक पारदर्शी सरकार बताया।

उनका कहना था कि सरकार द्वारा दो वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को कम करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पैसे खाए हैं, उन्हें मुश्किल तो होगी ही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। सरकार की उपलब्धियों को लेकर उनका कहना था कि लोकतंत्र में सरकार का समय-समय पर लेखा जोखा हो। दो वर्ष पूर्व उन्हें एक जवाबदारी दी गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार में करीब 37 हजार करोड़ रूपए का भ्रष्टाचार थम गया। भ्रष्टाचार पर लगाम साल दर साल लगती रहेगी। उनका कहना था कि जनता का आशीर्वाद उनके साथ में है। वे आगे बढ़ते रहेंगे। टीम इंडिया की संकल्पना के साथ ही वे आगे बढ़े हैं। उनका कहना था कि उन्हें एक संकल्प के ही साथ चलना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -