भूमि अधिग्रहण बिल पर सभी को आगे बढ़ना होगा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भूमि अधिग्रहण बिल पर सभी को आगे बढ़ना होगा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Share:

नई दिल्ली: मानसून सत्र को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वदलीय बैठक में संसद के मानसून सत्र को लेकर चर्चा की गई तो दूसरी ओर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी दलों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी मसले पर चर्चा को लेकर तैयार है। उन्होंने कहा कि हमें भूमि विधेयक को लेकर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को संसद चलाने की पहल करना ही होगी। हमें जिम्मेदारी लेना चाहिए। इस जिम्मेदारी को सभी को साझा करना चाहिए। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा सर्वदलीय बैठक में चर्चा की गई।

दरअसल लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में यह बात सामने आई है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल सरकार को व्यापमं. ललित गेट कांड, छत्तीसगढ़ के राशन घोटाले और महाराष्ट्र में हुए चिक्की घोटाले पर  घेरने में लगे हैं। मामले को लेकर एनडीए ने अपनी तैयारी कर ली है। इस मसले पर भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में सभी नेताओं से चर्चा की। इस दौरान यह स्पष्ट हो गया कि विपक्ष द्वारा किसी का भी इस्तीफा मांगे जाने पर भी पार्टी इस्तीफा नहीं लेगी। दूसरी ओर सरकार के साथ पक्ष और पार्टी के उत्तर को किस तरह से मैनेज किया जाए इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को हटाने की मांग नहीं मानी जाएगी। ऐसे में किस तरह का विरोध होगा इस पर भी विचार किया गया। मामले में कहा गया है कि सत्तापक्ष कांग्रेस द्वारा किए गए हर आक्रमण का मुकाबला करेगा। मामले में यह भी कहा गया है कि कांग्रेस भाजपा पर आरोप तो लगा रही है लेकिन वह खुद ही प्रियंका गांधी के भवन निर्माण, राॅबर्ट वाड्रा द्वारा की गई लैंड डील आदि मसले को लेकर कोई उत्तर नहीं दे पा रही है। ऐसे में कांग्रेस पर भी सत्तापक्ष वार करेगा। व्यापमं. मामले में भाजपा यह स्पष्ट करेगी कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज का नाम जबरन लिया जा रहा है। इस दौरान पार्टी ने मीडिया स्ट्रेटेजी पर भी चर्चा की जिसमें श्रीकांत शर्मा, एमजे अकबर और संबित पात्रा को शामिल किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -