घोषणापत्र पर बोले पीएम, कहा-  राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अन्त्योदय हमारा दर्शन और सुशासन हमारा मंत्र
घोषणापत्र पर बोले पीएम, कहा- राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा, अन्त्योदय हमारा दर्शन और सुशासन हमारा मंत्र
Share:

नई दिल्ली: आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमे पार्टी ने राम मंदिर, किसान सम्मान निधि, किसान और लघु दुकानदार पेंशन, 35 A, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस जैसे कई अहम् वादे किए हैं।  इस घोषणा पत्र को जारी करते समय पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही कई दिग्गज भाजपा नेता उपथित थे। घोषणापत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि राजनाथ जी के नेतृत्व में हमारे अध्यक्ष जी ने जो कमेटी बनाई थी। उसने पिछले 2-3 महीने लगातार मेहनत की और एक प्रकार से जन के मन की बात और उनकी आशा, अपेक्षा और आकांक्षाओं को एक डॉक्यूमेंट के रूप में ढाला है। इसके लिए मैं इस पूरी टीम को बधाई देता हूं।

लोकसभा चुनाव: राम मंदिर, पेंशन, किसान निधि, 35 A, भाजपा के घोषणापत्र में सबके लिए कुछ न कुछ

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, अन्त्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। उन्होंने कहा कि 2022 जब आजादी के 75 साल होंगे तब देश के उन महापुरुषों जिन्होंने आजादी की जंग लड़ी थी, उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में विविधताएं हैं। भाषाएं, जीवन स्तर, शिक्षा आदि की विविधता है। इसलिए विकास को मल्टीलेयर बनाने के लिए हमने अपनी योजना को संकल्प पत्र में समाहित किया है। हम देश को समृद्ध बनाने के लिए, सामान्य मानवी के सशक्तिकरण को लेकर जन भागीदारी को बढ़ाते हुए, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए, हम One Mission, One Direction को लेकर आगे बढ़ेंगे।

लोकसभा चुनाव: राजद ने जारी किया घोषणा पत्र, हर थाली में खाना, हर हाथ में कलम का वादा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे।  2014-19 हमारे सारे कामों को देखा जाए तो हमारे सभी कामों की रचना के मूल में सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को बल दिया गया है। अपने इस कार्यकाल में हमने सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शासन चलाया। अब उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, वो संकल्प पत्र में लेकर आए हैं। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली में एयर कंडीशन मैं बैठे लोग गरीबी को हरा नहीं सकते। गरीब ही गरीबी को परास्त कर सकता है। ये हमारा मंत्र है और इसलिए गरीबों के सशक्तिकरण को हमने बल दिया है।

खबरें और भी:-

जम्मू कश्मीर: हिज्बुल चीफ रियाज़ नायकू न जारी की ऑडियो, चुनाव बहिष्कार के लिए की अपील

लोकसभा चुनाव: आज सहारनपुर में होंगे राहुल और प्रियंका, मुस्लिम वोटर्स को साधने की कोशिश

कमलनाथ के करीबियों पर IT की दबिश, बचाने पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -