PM मोदी ने दिया सुझाव- महिला दिवस पर सदन में सिर्फ महिला बोलेगी
PM मोदी ने दिया सुझाव- महिला दिवस पर सदन में सिर्फ महिला बोलेगी
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के सदन को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि कई सदस्यों ने अपने अनुभवों और विचारों का लाभ देश को पहुंचाया है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, मंत्री वैंकेया नायडू, मुलायमसिंह यादव, सुप्रिया सुले, राहुल गांधी, हरसिमरत कौर, ओवैसी आदि का नाम लेकर सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विचार को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया है। उसके लिए धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने कहा कि स्पीकर महोदया का भी धन्यवाद मैं करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि स्पीकर महोदय द्वारा यह तय किया जाता है कि संसद की चर्चा किस तरह से होती है। उन्होंने राष्ट्रपति पद का उल्लेख करते हुए कहा कि संवैधानिक पद के अनुसार राष्ट्रपति सबसे बड़े हैं ऐसे में हमें अपने बड़ों की सलाह मानना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने जो पद्धति बताई है उसे मानना चाहिए। जिससे सदन को एक अच्छा मटेरियल मिले। उन्होंने कहा कि इलेक्टेड फीमेल मेंबर्स का मार्गदर्शन मिलेगा। महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी दलों ने हमें सहयोग किया है।

उन्होंने एक पत्र का वाचन करते हुए कहा सदन बहस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। मगर जब सदन नहीं चलता है तो देश का नुकसान बहुत होता है सबसे ज़्यादा नुकसान विपक्ष का होता है। उन्हें जनता की आवाज उठाने को नहीं मिलता है। सदन एक ऐसा फाॅर्म है जहां तर्क रखे जाते हैं। सदन एक ऐसा फोरम है जहां सरकार को अपना बचाव करना होता है। वाचन करने के बाद उन्होंने कहा कि यह बात पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने कही थी।

उन्होंने सदन में मौजूद सभी दलों को बिल पास करवाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने अपील की कि इस बिल को पास होने दें। उन्होंने कहा कि तंत्र से दलालों को बाहर करने के लिए यह बिल पास करवाया जाए। यह बिल योजनाओं में आम जनता की भूमिका बढ़ाने में सामाजिक न्याय और विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए है।

उन्होंने अपील की कि सदन की गरीमा चर्चा के दौरान बनी रहे। उन्होंने कहा कि जनहित के बिल भी अटके पड़े हैं ऐसे में उन्हें पास करवाना जरूरी होना चाहिए। उन्होंने सोमनाथ चटर्जी की बातों का उल्लेख करते हुए संसद की कार्रवाई सुचारू रूप से चलने देने की अपील भी की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि 8 मार्च महिला दिवस को सदन में सिर्फ महिला सांसद बोलेंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -