गांय, दलित के बाद कश्मीर हिंसा पर बोले PM मोदी: जो आजादी देश की वही कश्मीरी की
गांय, दलित के बाद कश्मीर हिंसा पर बोले PM मोदी: जो आजादी देश की वही कश्मीरी की
Share:

भाभरा : मध्यप्रदेश के आलीराजपुर के भाभरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहां उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के स्मारक पर शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने बहुत प्रयास किए। उन्होंने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया। ऐसे लोगों के नाते हमारा दायित्व बनता है कि इन सभी महापुरूषों का हम स्मरण करें, जिन महान उद्देश्यों का स्मरण कर वे अंग्रेजों के खिलाफ लड ते रहे उन सपनों को पूर्ण करने के लिए हम अपने आप को किसी न किसी जिम्मेदारी से बांध लें।

सभी को यह संकल्प लेना होगा कि मैं भी देश के लिए कुछ न कुछ करूंगा। जब हम टंट्या भील को याद करते हैं। देश के समर्पित जीवनों को याद करते हैं तो अपने जीवन को धन्य समझते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे महापुरूषों की धरती पर आने का मुझे अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि जब हम आजादी के 70 वर्ष मना रहे है। हमें देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला लेकिन कम से कम देश के लिए जीने का मौका तो मिला।

देश के लिए जीने का सौभाग्य मिला है। आज देश के लिए मरमिटने का अवसर नहीं है। जो पीड़ित हैं, वंचित हैं उनके जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करना हमारा दायित्व होना चाहिए। क्या यह हमारा दायित्व नहीं बनता है कि इस देश के गांव में बिजली पहुंचे। 21 वीं सदी में भी उन्हें अभाव का जीवन जीने का मौका मिला है। आखिर आजादी के दीवानों ने इतना बलिदान दिया। फिर भी सभी लोगों को बिजली कब मिलेगी। PM मोदी ने कहा कि 18 हजार से भी अधिक गांव ऐसे थे कि जहाँ बिजली क्या है यह लोगों को अनुभव नहीं था। उन्होंने कहा कि कई गांव ऐसे हैं जहां पर बिजली पहुंच गई है।

सरकार विकास के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कहते कि 70 साल में किसी ने कुछ किया नहीं लेकिन जितना होना चाहिए था वह हुआ नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत होती है देश की जनशक्ति। जनशक्ति के पुरूषार्थ से देश आगे बढ़ता है। सवा सौ करोड़ देशवासी देश को आगे बढ़ाने का संकल्प टीम इंडिया के रूप में लें।

उन्होंने कश्मीर को लेकर कहा कि कश्मीर भारत के लिए स्वर्ग के समान है। हर भारतीय का यह सपना होता है कि कभी न कभी कश्मीर जाना है। मगर जो हिंदुस्तान कश्मीर से इतना प्यार करता हो। मुट्ठीभर लोग जो गुमराह हो गए उन्होंने कश्मीर की महान परंपरा को ठेस पहुंचाई है। अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने जो मार्ग अपनाया था। इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत का उसी मार्ग पर चलने वाले हम लोग हैं। जो ताकत देश को मिली है वही कश्मीरी को मिली है।

जो आजादी देश का हर व्यक्ति महसूस करता है वही अनुभव कश्मीरी को भी है। कश्मीरी को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख की धरती पर सोलर एनर्जी के नए अभियान चल रहे हैं। यहां शांति, सद्भावना आदि कायम रहे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर कश्मीर को दुनिया का स्वर्ग बनाऐं। जिन युवकों जिन बच्चों के हाथों में लैपटाॅप होना चाहिए। जिन बालकों के हाथ में क्रिकेट का बैट होना चाहिए, हाथ में किताब होनी चाहिए, मन में सपने होने चाहिए आज इन बालकों के हाथ में पत्थर पकड़ा दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की रोजी तो चल पड़ेगी लेकिन इन बच्चों का भोले - भालों का क्या होगा। उन्होंने कांग्रेस का आभार ज्ञापित कर कहा कि कश्मीर के मसले पर भारत के सभी राजनीतिक दलों ने एक परिपक्व तरह के प्रयास किए हैं। आज भी राजनीतिक दल कश्मीर को लेकर एक ही दिशा में जाने का संकल्प ले रहे हैं यही भारत की शक्ति है। कश्मीर पर्यटन के आधार पर रोजी - रोटी कमाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेवफल की बहार होगी। सारा देश कश्मीर के सेवफल का सेवन करेगा। मगर आपका बाजार चलना चाहिए खेती चलनी चाहिए। इसके लिए सरकार आपको मदद करेगी। डाॅक्टर, इंजीनियर कोई भी हो आपको आपका व्यापार चलाना है।

उन्होंने कहा कि हम विकास का मंत्र लेकर चले हैं। कश्मीर, कन्याकुमारी, हिमाचल सारा भारत आजादी के सपनों के लिए मर मिटता है। हम सभी एक संकल्प को लेकर देश को उंचाईयों की मंजील को लेकर आगे बढ़े। पूरे देश में तिरंगा यात्रा चलने वाली है। यह तिरंगा यात्रा वह यात्रा है जो सभी को जोड़ने वाली है। यह तिरंगा झंडा सभी को जोड़ता है यह बलिदानियों की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीम इंडिया में ही देश की ताकत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -