पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत राहुल-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत राहुल-सोनिया ने दी श्रद्धांजलि
Share:

नई दिल्ली:  आज यानी शनिवार को देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सुबह से राजनेता दिल्ली में स्थित राजीव गांधी के समाधि-स्थल 'वीर भूमि' पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी 'वीर भूमि' पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पूर्व PM राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पिता राजीव गांधी को याद किया। राहुल इस वक़्त लंदन में हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में सहायता की। वह एक दयालु व्यक्ति थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो वक़्त बिताया है, मैं उसे याद करता हूं।'

बता दें कि आज भारत में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जा रहा है। ये दिवस प्रति वर्ष 21 मई को मनाया जाता है। इसे राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देने, आतंकवाद पर लगाम लगाने और सभी जातियों, पंथों आदि के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन आम जनता के बीच एक मैसेज भेजने का प्रयास किया जाता है कि कैसे आतंकवाद देश को नुकसान पहुंचाता है। आतंकी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने 21 मई 1991 को एक बम ब्लास्ट में भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या की थी।   

25 वर्षों तक सत्ता में रहेगी भाजपा ? PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा एजेंडा

टिकैत से अलग होते ही एक्शन में नया किसान संगठन, योगी सरकार को दी ये चेतावनी

'आइडियाज फॉर इंडिया' पर बोलने लंदन गए थे राहुल गांधी, पूरे भाषण में केवल BJP-BJP करते रहे

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -