'सरकार बना लेना आसान है, लेकिन राष्ट्र निर्माण करना नहीं..', विपक्ष पर PM मोदी का करारा तंज
'सरकार बना लेना आसान है, लेकिन राष्ट्र निर्माण करना नहीं..', विपक्ष पर PM मोदी का करारा तंज
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार (18 अगस्त) को विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हे देश की कोई परवाह नहीं होती है, उन लोगों को इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि राष्ट्र का वर्तमान बने या फिर बिगड़े। 'हर घर जल' इवेंट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्हें देश की परवाह नहीं होती, उन्हें देश का वर्तमान बनने या बिगड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ सकता। ऐसे लोग पानी के लिए बड़ी-बड़ी बातें अवश्य कर सकते हैं, मगर वे इसके लिए कभी काम नहीं कर सकते। 

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत काल में जल सुरक्षा भारत की उन्नति के समक्ष चुनौती न बने। इसके लिए बीते 8 वर्षों से जल सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार बना लेना आसान होता है, मगर, भाजपा ने राष्ट्र के निर्माण का रास्ता चुना है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'सरकार बनाने के लिए अधिक कोशिशें नहीं करनी पड़ती। मगर, देश के निर्माण के लिए काफी प्रयास करना पड़ता है। कठिन परिश्रम करना आवश्यक है।'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भाजपा ने राष्ट्र के निर्माण का रास्ता चुना है। हम निरंतर कोशिश कर रहे हैं कि देश की समस्याओं का समाधान निकाला जाए और भविष्य को बेहतर किया जाए। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि, 'जो लोग देश की चिंता नहीं करते हैं, वे उसके संबंध में भी कुछ नहीं सोचते। वे लोग जनता से पानी को लेकर बड़े वादे कर सकते हैं, मगर उसके लिए विजन के रूप में कुछ कर नहीं सकते।'

राहुल गांधी के स्टाफ ने ही तोड़ी थी 'महात्मा गांधी' की तस्वीर, 4 गिरफ्तार

'दिल्ली सरकार ने की थी रोहिंग्याओं को फ्लैट्स देने की मांग..', सिसोदिया को गृह मंत्रालय का जवाब

न्यूयॉर्क टाइम्स ने की AAP की तारीफ या केजरीवाल ने पैसे देकर छपवाया 'विज्ञापन' ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -