34 साल बाद शेखों की ज़मीन पर पड़े भारतीय PM के कदम
34 साल बाद शेखों की ज़मीन पर पड़े भारतीय PM के कदम
Share:

अबुधाबी : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अरब यात्रा के दौरान आज दुबई पहुंचे। इस दौरान राजधानी अबु धाबी में उनका भव्य स्वागत किया गया। दुबई में उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इसके बाद वे शेख जायद मस्जिद पहुंचे। इसके पूर्व दोनों देशों का राष्ट्रगान गाया गया। राष्ट्रगान की समाप्ति के बाद उन्होंने सेना के जवानों का निरीक्षण किया और गार्ड आॅफ आॅनर लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेख जायद मस्जिद पहुंचे। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री अबू धाबी पहुंचे। संयुक्त अरब अमीरात में उनका दो दिनों का कार्यक्रम है। इस दौरान वे भारतीयों को कल शाम संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि करीब 34 वर्ष में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री दुबई का दौरा करने जा रहा है। यहां रात 8.30 बजे वे भारतीय मजदूरों से भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई क्रिकेट स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस दौरान भारतीयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। प्रधानमंत्री के इस दौरे से यहां रहने वाले भारतीयों को खासी उम्मीदें हैं, वहीं माना जा रहा है कि यहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई के संपन्न शेखों को मैक इन इंडिया के माध्यम से भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रण दे सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -