अफगानिस्तान पहुंचे PM मोदी, अफगान-इंडिया फ्रेंडशिप डैम का किया शुभारंभ
अफगानिस्तान पहुंचे PM मोदी, अफगान-इंडिया फ्रेंडशिप डैम का किया शुभारंभ
Share:

काबुल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अफगानिस्तान पहुंचे। इस दौरान वे अफगानिस्तान के हैरात शहर पहुंचे। उन्होंने यहां पर भारत के सहयोग से बने 'अफगान-इंडिया फ्रेंडशिप डैम' का शुभारंभ किया। अफगानिस्तान की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत-अफगानिस्तान के लिए ये पल बेहद ऐतिहासिक थे। वह भारत के सहयोग से बना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पर हैं वे अपनी यात्रा के प्रारंभिक चरण में अफगानिस्तान पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी के साथ में अफगानिस्तान में होने वाले विकास कार्य पर चर्चा की। उन्होंने अफगान सरकार का भारत को भागीदारी करने के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि अफगानिस्तान में भारत के सहयोग से कई तरह के कार्य हो सकते हैं और भारत को अफगानिस्तान का सहयोग मिल सकता है। प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान के बाद अब कतर जाएंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -