मोदी से बोले गुरु : गरीबों को मिले घर और बेरोजगारों को मिले रोजगार
मोदी से बोले गुरु : गरीबों को मिले घर और बेरोजगारों को मिले रोजगार
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने अपने गुरू स्वामी श्री दयानंद गिरि से भेंट की। गुरू दयानंद गिरि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि वे यह चाहते हैं कि देश में गरीबों को घर मिले और बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचकर गुरू का हाल-चाल पूछा। उन्हें आश्रम की ओर से जानकारी दी गई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दयानंद गिरि से डायलिसिस करवाने का अनुरोध भी किया। स्वामी दयानंद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब सौलह वर्ष पूर्व मिले थे। मोदी के जीवन पर उनका गहरा प्रभाव पड़ा। यही नहीं जब भी मोदी को कोई परेशानी होती वे स्वामी जी से उसका समाधान जानते। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थी तब भी उन्होंने बड़े आदर के साथ गुरू दयानंद गिरि को गांधीनगर बुलाकर उनका सम्मान किया।

दरअसल स्वामी श्री दयानंद गिरी महाराज वेदांत के माध्यम से आज की समस्याओं का समाधान निकालते हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती कायंबटूर में अर्श विद्या गुरूकुलम् संचालित करते हैं। उनके आश्रम से 200 से भी अधिक केंद्र चलाए जाते हैं। इस आश्रम को संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी अवार्ड मिल चुके हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -