आतंक के खिलाफ लालकिले से PM मोदी की दहाड़, अब न गोली से काम चलेगा और न गाली से
आतंक के खिलाफ लालकिले से PM मोदी की दहाड़, अब न गोली से काम चलेगा और न गाली से
Share:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 71 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लालकिला पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों से नरमी न बरती जाए। देश की हर सीमा सुरक्षित है। अब न तो गोली से और न गाली से काम चलेगा हमें कश्मीरी को गले लगाना है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें कही जिसमें तीन तलाक का मसला भी शामिल था।

उन्होंने आस्था के नाम पर होने वाली हिंसा को महत्व न देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए प्रयास जारी हैं। 3 वर्ष में सवा लाख करोड़ से अधिक का कालाधन बरामद हुआ। जीएसटी के बाद चेकपोस्ट समाप्ह हुए हैं इससे लोगों का समय बचा है। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे अधिक युवा हमारे पास हैं आज समय बदल गया है। उन्होंने कहा कि एक ही पते पर चलने वाली कई कंपनियाॅं बंद हो गई हैं।

उन्होंने अपील की कि हम नेतृत्व करें, आगे बढ़ें और जिम्मेदारी लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने लोगों की जिंदगी बचाने का प्रयास किया है। लोगों को निशुल्क दवाई देने की व्यवस्था की है। आज समय बदला है और डिजिटल लेनदेन बढ़ा है। समय बदलने के साथ कागज के नोट डिजिटल स्वरूप में बदलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नियत कालः प्रमुखतयो विप्लवन्ते यदि सही समय पर कोई काम न किया गया तो इच्छित परिणाम नहीं मिलते हैं।

न्यू इंडिया के लिए हम काम कर रहे हैं। वर्ष 2022 में भव्य दिव्य हिंदुस्तान बनाने के लिए हम कार्य कर रहे हैं। हम ऐसा भारत बनाऐंगे जहाॅं लोग चिंतन नहीं करेंगे चैन से सोऐंगे। लोग आज जितना कमा रहे हैं उससे दुगना कमाऐंगे। हम सभी मिलकर ऐसा भारत बनाऐंगे जो आतंकवाद संप्रदायवाद से मुक्त होगा। ऐसा भारत बनाऐंगे जो स्वच्छ होगा, स्वस्थ्य होगा। स्वाधीनता के 70 वर्ष बीत जाने के बाद 75 वर्ष की वर्षगांठ के इंतज़ार में हम एक भव्य दीव्य और स्वस्थ्य भारत के निर्माण के लिए संकल्प लें। सभी को मेरी शुभकामनाऐं, भारत माता की जय, वंदे मातरम्।

राष्ट्रपति कोविंद का देश के नाम संबोधन,कहा रग रग में हो सेवा सम्मान मदद का भाव

आजादी से पहले मीका की फिर हुई आलोचना

चीनी मिडिया ने कहा, तैयार रहे कंपनियां कारोबार को लेकर भारत से हो सकती है जंग

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -