सौलर पाॅवर प्लांट के शुभारंभ पर बोले मोदी : गांधी मेरी प्रेरणा
सौलर पाॅवर प्लांट के शुभारंभ पर बोले मोदी : गांधी मेरी प्रेरणा
Share:

खूंटी : झारखंड के खूंटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोलर पाॅवर प्लांट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री आदि महापुरूषों की जन्मजयंती है। उन्होंने उन्हें याद करते हुए कहा कि लालबहादुर शास्त्री ने जिस ताशंकद में अंतिम सांस ली थी वहां जाने का उन्हें अवसर मिला। भारत ने 1965 की लड़ाई और उसके 50 वर्ष बड़े गौरव के साथ मनाए। विजय के साथ उन्होंने पर्व मनाए। देश के रूप में उन्होंने पर्वों को याद किया। 

महात्मा गांधी की जन्मजयंती को याद कर कहा कि गांधी पर्यावरण के बहुत हिमायती थे। उन्होंने कहा कि आज कई सारे इतिहास रचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की जन्मजयंती उनकी प्रेरणा है। यह भी कहा गया कि एलोरा गुफा का क्या होगा। ग्लोबल वार्मिंग के दौरान क्या होगा। सारे विश्व को चिंता परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का विनाश करना भारत को नहीं सिखाया गया है। 

उन्होंने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। झारखंड कोयले के लिए जाना जाता है लेकिन यदि यह प्रदेश सौलर उर्जा के लिए जाना जाता है तो यह बेहद अच्छी और आश्चर्यजनक बात होगी। कोयले के भंडार जहां भरे हुए हैं। विश्व के कल्याण के लिए जो संकल्प किया जा रहा है उसके लिए बधाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा कहा गया कि बिजली आती है और चली जाती है। मगर वे अंधेरे में रहते हैं। उनके देश के न्यायालय में और बिजली के अभाव में वे तरस रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मैट्रो के सारे रेलवे स्टेशन और वैष्णव देवी का स्टेशन सौर उर्जा से संचालित है। कोच्ची में एयरपोर्ट सौर उर्जा से संचालित है। महात्मा गांधी को उत्तम श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने ऋगवेद का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान सूर्य चर और अचर की आत्मा हैं। सूर्य की ओर विश्व का ध्यान गया है। भारत ने 175 गीगा वाॅट के उत्पादन का लक्ष्य सामने रखा है। वर्ष 2022 तक देश को 175 गीगा वाॅट बिजली उत्पादक बनाया जाएगा। यह उर्जा स्त्रोत पर्यावरण की रक्षा करेगा।

उल्लेखनीय है कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 185 किलोवाॅट विद्युत उत्पादन के लिए सौर उर्जा पाॅवर प्लांट से कार्य करने का लक्ष्य रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से LED बल्ब लगाकर बिजली बचाने की अपील की और कहा कि यह आपके विद्युत बिल में कटौती भी करेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -