श्रीलंका के जोश और जज्बे को पराजित नहीं कर सकता आतंकवाद- पीएम मोदी
श्रीलंका के जोश और जज्बे को पराजित नहीं कर सकता आतंकवाद- पीएम मोदी
Share:

कोलंबो: भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 'आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकतें श्रीलंका के जोश व जज्बे (स्पिरिट) को पराजित नहीं कर सकतीं।" पीएम मोदी ने अपने श्रीलंका के एक दिवसीय दौरे की शुरुआत पर ट्वीट करते हुए यह बात लिखी। 

पीएम मोदी ने लिखा की "मुझे भरोसा है कि श्रीलंका एक बार फिर से ऊपर उठेगा। आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकतें श्रीलंका के जोश व जज्बे को पराजित नहीं कर सकतीं। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता और मजबूती से खड़ा है।" मालदीव से श्रीलंका आए पीएम मोदी ने अपनी यात्रा का आगाज़ सेंट एंटोनी चर्च से किया। ईस्टर के दिन इस चर्च पर भी आतंकवादियों ने हमला किया था।

पीएम मोदी ने लिखा है कि, "मृतकों के परिवारों और घायलों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है।" आतंकी फिदायीन हमलावर एक श्रीलंकाई इस्लामवादी समूह से थे, जिन्होंने तीन चर्च, तीन लक्जरी होटलों के साथ ही अन्य दो स्थानों पर खुद को 21 अप्रैल के दिन विस्फोटक से उड़ा लिया था। इस घटना में 250 से ज्यादा लोग मारे गए और कई जख्मी हो गए थे। आपको बता दें कि इसके बाद श्री लंका में मुस्लिम समुदाय पर काफी हमले भी हुए थे।

दुबई : बस हादसे में मारे गये 12 भारतीयों में से 11 के शव भारत भेजे गए

मालदीव से श्रीलंका पहुंचे पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से की मुलाकात

साल भार पहले रिश्तेदार ने किया था बलात्कार, आज तक चल नहीं पाती है पांच वर्षीय मासूम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -