ओडिशा में पीएम मोदी की हुंकार, कहा- ये लहर नहीं ललकार, फिर एक बार मोदी सरकार
ओडिशा में पीएम मोदी की हुंकार, कहा- ये लहर नहीं ललकार, फिर एक बार मोदी सरकार
Share:

भुवनेश्वर: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा में चुनाव प्रचार करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रपाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, 'कितना भी कार्य हो, कितनी भी जिम्मेदारी हो, कैसे भी हालात हों, किन्तु वोट डालना आपका कर्तव्य भी है और सौभाग्य भी है।' 

पीएम मोदी ने कहा है कि जो विरोधी हैं उनमें सरकार के कार्यों पर सवाल उठाने की ताकत नहीं है, इसलिए बौखलाहट में मुझे गाली देते हैं। लेकिन देश मन बना चुका है, आप लोग मन बना चुके हैं। दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आपने भी सरकारें केंद्र और राज्य में पहले कई देखीं हैं। लेकिन ये वो सरकार है जिस पर पांच साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। जो झूठे आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं वो आज खुद कटघरे में खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा कि BJD बुरी तरह से बौखलाई हुई है। यही कारण है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता को, ओडिशा के हर मतदाता को कहूंगा कि आप पूरी मजबूती से डटे रहिए।
ओडिशा में BJD का जाना, और भाजपा का आना तय है।

पीएम मोदी ने कहा है कि ओडिशा का युवा जो पहली बार वोट डाल रहा है, वो अपनी आकांक्षाओं का ओडिशा चाहता है। वो अब सवाल पूछ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ की देश के सबसे समृद्ध राज्य में इतनी गरीबी क्यों है? ओडिशा में आपको सिर्फ सत्ता बदलने के लिए बदलाव नहीं करना है। बल्कि आपको एक बेहतर विकल्प और अपने बेहतर भविष्य के लिए सोचकर बदलाव करना है। ओडिशा का बड़ा हिस्सा समुद्री तट से घिरा है। यहां विकास की अनंत संभावनाएं हैं, उद्योगों की संभावनाएं हैं। इस पूरे तटीय इलाके को नए भारत के विकास का अहम सेंटर बनाने के लिए हम एक बड़े विजन के साथ काम कर रहे हैं

खबरें और भी:-

बिलकिस बानो दुष्कर्म मामला: SC का आदेश- पीड़िता को मिले 50 लाख रु, सरकारी नौकरी और आवास

मतदान के बाद बीजेपी की जीत पर कुछ ऐसा बोले आडवाणी

ख़त्म नहीं हो रही राहुल गाँधी की मुश्किलें, अब एक ट्वीट पर फंसे

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -