केदारनाथ में संबोधन देते हुए भावुक हुए PM मोदी, कही यह बातें
केदारनाथ में संबोधन देते हुए भावुक हुए PM मोदी, कही यह बातें
Share:

केदारनाथ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को केदारनाथ में हैं। यहाँ वह सुबह 7।55 बजे पहुंचे। उसके बाद उन्होंने बाबा की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। वहीं उसके बाद उन्होंने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। अब उन्होंने संबोधन देना शुरू कर दिया है। आप सभी को बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'जय बाबा केदार' के जयकारों के साथ अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भारत की संस्कृति की व्यापकता का आलौकिक दृश्य है। इसी के साथ उन्होंने देश के सभी साधु-संतों को प्रणाम किया।

वहीं आगे उन्होंने कहा, 'भारत की महान ऋषि परंपरा है। सभी का नाम लूंगा तो एक हफ्ता लग जाएगा। मैं यहां जब भी आता हूं कण-कण से जुड़ जाता हूं। कहा कि गरुड़चट्टी से मेरा पुराना नाता है।' आगे उन्होंने कहा, 'गाेवर्धन पूजा के दिन मुझे केदारनाथ दर्शन का सौभाग्य मिला है। केदारनाथ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। 2013 की आपदा के दौरान मैंने यहां की तबाही को अपनी आंखों से देखा था।' यह सब कहते हुए प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। वहीं आगे उन्होंने कहा, 'बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदारधाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी कि ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा।'

आगे उन्होंने यह भी कहा, 'मैंने जो पुनर्निर्माण का सपना देखा था वो आज पूरा हो रहा है। जो कि सौभाग्य की बात है।' वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। इसी के साथ केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकोंं का भी धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने बर्फबारी और कड़ी ठंड के बीच उनके काम की सराहना की। इस बीच उन्होंने पुजारियों और रावल का भी आभार व्यक्त किया।

केदारनाथ: PM मोदी ने किया आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरातियों को नए साल की दीं शुभकामनाएं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -