कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार एक्सीलेटर पर और विकास वेंटिलेटर पर - पीएम मोदी
कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार एक्सीलेटर पर और विकास वेंटिलेटर पर - पीएम मोदी
Share:

देहरादून: 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। शुक्रवार को वे उत्तर प्रदेश के अमरोहा और सहारनपुर जिले में चुनावी रैली करने के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुँच चुके हैं। यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने नभ, जल और थल प्रत्येक क्षेत्र में घोटाले किए हैं। 

पाकिस्तान में हीरो बनने की होड़ में लगे हैं विपक्षी दल - पीएम मोदी

उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्‍टाचार एक्सिलेटर पर और विकास वेंटिलेटर पर रहता है। कांग्रेस रोज भ्रष्‍टाचार करती है। भ्रष्टाचार और कांग्रेस का अटूट संबंध है। ऐसी जुगलबंदी है जो कभी एक-दुसरे से अलग हो ही नहीं सकती। भ्रष्टाचार को कांग्रेस चाहिए और कांग्रेस को भ्रष्टाचार। कांग्रेस में एक होड़ मची रहती है कि कौन अधिक बड़ा भ्रष्टाचार करेगा।

लोकसभा चुनाव: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर अलग-अलग घोषणापत्र जारी करेगी 'आप'

चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने हमारे वीर सैनकों को भी नहीं छोड़ा। बोफोर्स तोप या फिर हेलिकॉप्टर, हथियार का ऐसा कोई भी सौदा खोजना कठिन हो जाता है जिसमें कांग्रेस द्वारा कमीशन की खबरें सामने न आती हों। पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद होगा कि आपका ये चौकीदार हैलिकॉप्टर घोटाले के कुछ दलालों को दुबई से उठाकर भारत ले आया है, जिसके बाद ये लोग बौखला गए हैं और मुझपर आरोप मढ़ रहे हैं।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी किया घोषणा पत्र, पाकिस्तान से वार्ता करने का किया वादा

उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर कटाक्ष, कहा - कश्मीर में आते ही हरा हो गया भगवा रंग

VIDEO: मोदी-मोदी के नारे सुन राहुल ने मारा यु-टर्न, कहा -आई लव मिस्‍टर नरेंद्र मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -