PM मोदी ने दी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई
PM मोदी ने दी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। इसी के साथ उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। आपको बता दें कि आज अरविन्द केजरीवाल 54 साल के हो गए है और उन्होंने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। जी दरअसल PM मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' इसी के साथ प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'थैंक्यू सर।' आपको बता दें कि 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाज दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं।

जी हाँ और वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा में हुआ था और उनके पिता का नाम रामगोविंद केजरीवाल और माता का नाम गीता देवी है। केजरीवाल के पिता एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे, जिन्होंने बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की थी। केजरीवाल का ज्यादातर बचपन सोनीपत, गाजियाबाद और हिसार में बीता। उन्होंने हिसार के कैंपस स्कूल और सोनीपत के होली चाइल्ड स्कूल से पढ़ाई की है।

वहीँ साल 1985 में उन्होंने आईआईटी-जेईई का एग्जाम दिया और उनकी ऑल इंडिया रैंक 563 थी। उसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से कैमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और इसके बाद 1989 में उन्होंने जमशेदपुर के टाटा स्टील में नौकरी की। नौकरी से ब्रेक लेकर वह सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए। साल 1995 में केजरीवाल का चयन इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) में हुआ। साल 2006 में जब उन्होंने इस्तीफा दिया तो वह दिल्ली में जॉइंट कमिश्नर (इनकम टैक्स) थे।

नितीश का कैबिनेट विस्तार और भाजपा की बड़ी बैठक.., बिहार में बढ़ा सियासी पारा

तीसरी बार हुई राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी, पहले लग चुके हैं 9 स्टेंट

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार.. 4 की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -