पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस आज, PM मोदी ने दी देश को बधाई
पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस आज, PM मोदी ने दी देश को बधाई
Share:

देहलवी : मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा ईद मिलाद-उन-नबी का त्यौहार मनाया जा रहा है। दरअसल यह पर्व पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस है। 24 दिसंबर को पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस मनाया जाता है। इस्लामी माह रबी अल - अव्वल के 12 वें दिन प्रति वर्ष इसे मनाया जाता है। 570 ईसवीं को मक्का शहर में पैगंबर इस्लाम हज़रत मुहम्मद ने प्रेम का संदेश दिया था। वैमनस्य को भूलकर लोगों को मानवता और प्रेम का संदेश उन्होंने दिया था। मानवता की सेवा का प्रचार करने के लिए वे पैदा हुए थे।

अरब में व्याप्त आतंकवाद, असहिष्णुता, ज्यादती के लिए उनके संदेशों में जगह नहीं थी। अपने समूचे जीवन में उन्होंने ईश्वर की भक्ति, पूजा और धार्मिक इबादत के ही साथ सामाजिक सेवा पर ही बल दिया। उन्होंने मानव सेवा और भक्ति को प्राथमिकता पर रखा। उनका मानना था कि जरूरतमंदों की आवश्यकता को पूरा करने में धार्मिक या फिर सामाजिक पूर्वाग्रह से बचने की तालीम भी उन्होंने दी।

हज़रत मुहम्मद साहब की महत्वपूर्ण शिक्षा यह थी कि किसी भी धर्म का अपमान न हो। पूजा स्थलों इबादत खानों को नुकसान न पहुंचाया जाए। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाए दी है।

मॉस्को की दो दिवसीय यात्रा पर गए मोदी ने ट्वीट किया, ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आप सभी को बधाई । ईश्वर करे कि यह पर्व समाज में सहृदयता और भाईचारे के संबंधों को गहरा करे ।’ 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -