जानिए देश के सवालों पर क्या कहा PM नरेंद्र मोदी ने ?
जानिए देश के सवालों पर क्या कहा PM नरेंद्र मोदी ने ?
Share:

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन पर बार-बार ऊंगली उठाने वाले सुब्रमणय्म स्वामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को साफ-साफ शब्दों में नसीहत दी। मोदी ने कहा कि पब्लिसिटी के शौक से देश का भला नहीं हो सकता। व्यवस्था से बड़ा कोई नहीं होता। राजन किसी से भी कम देश भक्त नहीं है।

राजन पर क्या कहा

टाइम्स नाओ को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि 2014 में जब हमारी सरकार बनी तब के अखबारों और चैनलों के डिबेट निकाल लीजिए। तब ये डिबेट होती थी कि क्या नई सरकार राजन को रहने देगी। सब सोचते थे कि पुरानी सरकार ने राजन की नियुक्ति की है, तो मोदी सरकार उन्हें हटा देगी। लेकिन उन्होने अपना कार्यकाल पूरा किया।

मोदी ने वर्तमान में चल रहे विवादों को दरकिनार करते हुए कहा कि आज जो उनके लिए विवाद कर रहे हैं वे उनके साथ अन्याय कर रहे हैं। मैं मानता हूं कि हममें से किसी से भी राजन के देभभक्ति जरा सी भी कम नहीं है। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को बहुत समझदारी के साथ कुछ बोलना चाहिए। मैं जितना जानता हूं वे किसी भी पद पर हों कहीं भी हों वे भारत की सेवा और देश को प्यार करने वाला इंसान है। मेरा अनुभव उनके साथ अच्छा रहा है। उनके काम की सराहना करता हूं। उनके भविष्य के लिए हमेशा शुभकामनाएं रहेंगी।

पीएम ने क्या कहा चीन के मामले में

भारत की एनएसजी की सदस्यता का विरोध कर रहे चीन के संबंध में पूचे जाने पर पीएम ने कहा कि चीन-भारत के साथ कई मुद्दे है, जिसे सुलझाया जाना है। बात चल रही है। चीनी भी इसमें को ऑपरेट कर रहे है। एनएसजी को लेकर आलोचना इसलिए नहीं हो रही कि हम वहां असफल हो गए। आलोचना इसलिए हो रही है कि हम वहां ज्यादा सफल हो गए।

जब उनसे पूछा गया कि आपने 13 बार चीन के साथ बात की फिर भी ऐसा क्यों। इस पर पीएम ने कहा कि चीन के साथ बातचीत होती है, होती रहनी चाहिए। विदेश नीति में यह जरूरी नहीं है कि समान विचार के होंगे तो ही बात करेंगे।

पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों पर

पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते पर कहा कि भारत को हर वक्त पाक के साथ रिश्ते में सजगता बरतनी होगी। अपने लाहौर जाने और पीएम पद की शपथ के दौरान पाक पीएम नवाज शरीफ को बुलाए जाने पर मोदी ने कहा कि इसका पूरा विश्व खुलकर एक स्वर में सराहना कर रहा है। भारत तो अपने पड़ोसियों से दोस्ती चाहता है।

दोनों को गरीबी से लड़ना है। चुनाव के पहले भी मैंने कहा था जिसे टेबल पर काम करना है वो टेबल पर करें, जिसे बॉर्डर पर करना है, वो बॉर्डर पर करें। विपक्ष की हरकतों पर

पीएम मोदी के विपक्ष के निशाने को अलग तरह से देखते हुए कहते है मैं मानतचा हूं कि परेशानी ज्यादा हो रही है। हो सकता है निर्णय विरोध में हो, लेकिन इसके लिए चर्चा होना जरुरी है। चर्चा के लिए भाग जाना तो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। सरकार के जो प्रमुख लोग हैं, वो लगे रहते हैं। गति बढ़ी भी है। मैंने खुद भी विपक्ष के लोगों से मिलकर बात की है।

कई मसले हल भी हुए। राज्यसभा में 12 बिल, लोकसभा में 10 बिल पास हुए। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि 60 साल सत्ता में रहकर उनका ये करना अच्छा नहीं लगता। जो 60 साल सरकार चलाकर विपक्ष में हैं, सरकारी नीतियां-रीतियां जिन्हें मालुम हैं। उनका ऐसा करना अच्छा नहीं लगता।

डिफॉल्टरों पर पीएम की राय

विजय माल्या जैसे डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर पीएम ने कहा कि देश की जनता के मन में ये सवाल ही नहीं है। देश की जनता को भरोसा है कि ये करेगा तो मोदी करेगा। कर के रहेगा। कानून क्या होता है, ये मैं इनको बताऊंगा।

कैसे कंट्रोल होगा दाल का भाव

दाल की कीमतों में आई उछाल पर मोदी ने कहा कि पिछली सरकार में जितनी तेजी से महंगाई बढ़ रही थी, उसमें कमी आई है। दो साल से देश में सूखा है, ऐसे में भारत ने बड़ी संख्या में इंपोर्ट किया है। सूखे में राज्य और केंद्र दोनों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कुछ राज्यों ने अच्छा किया है और कुच अच्छा कर रहे है। उत्पादन कम हुआ है, तो दाल की कीमत बढ़ी है। इसके लिए भी हमने कई चीजें की है।

अब हंसी-मजाक नहीं होता

पहले आपकी स्पीच में ह्यूमर बहुत होता था, हंसी-मजाक होता था, अब नहीं दिखता, क्यों?, इस पर पीएम बोले- हां, यह सही है। पर अब डर लगता है। पता नहीं कौन क्या मतलब निकाल लें। किस बात या किस मुहावरे को कहां जोड़ दें। लेकिन जीवन में हंसी जरुरी है। संसद से भी हंसी-मजाक गायब है, जो कि चिंता का विषय है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -