पीएम मोदी ने दी शिंजो आबे को जीत की शुभकामना
पीएम मोदी ने दी शिंजो आबे को जीत की शुभकामना
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के जापान का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाऐं दी हैं। उन्होंने कहा कि, वे दोनों ही देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं। इतना ही नहीं रविवार को हुए मध्यावधि चुनाव में शिंजो आबे को व्यापक समर्थन मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर,शिंजो आबे को  शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने लिखा कि, मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे को चुनाव में जीत के लिए बेहद शुभकामनाऐं। शिंजो के साथ भारत और जापान के संबंध और मजबूत होंगे ऐसी आस है। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने पीएम मोदी के साथ आयोजन में भागीदारी की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, जापान के आम चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जीत मिली। हालांकि जोरदार बारिश के कारण यहां मतदान का प्रतिशत कम रहा लेकिन, मतदान करने वालों में अधिकांश ने शिंजो के पक्ष में मतदान किया। शिंजो को 465 सीटों में से 311 सीटें प्राप्त हुई हैं।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए जारी की सूची

फेरी सर्विस से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग : PM

सड़क मार्ग से सात गुना सस्ता है जल मार्ग- पीएम मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -