श्रीकृष्ण की शिक्षा को बुद्ध ने विश्वजगत में पहुंचाया : PM मोदी
श्रीकृष्ण की शिक्षा को बुद्ध ने विश्वजगत में पहुंचाया : PM मोदी
Share:

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बोधगया पहुंचे और वहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में आयोजित किए गए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के बीच आकर खुश हूं। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर डाॅ. राधाकृष्णन और भगवान बुद्ध का स्मरण किया यही नहीं उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए कहा कि वे सबसे बड़े गुरू हैं। 

उन्होंने कहा कि कृष्णं वंदे जगत् गुरूम्। भगवान श्रीकृष्ण विश्व के सबसे बड़़े गुरू हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्मयोग की शिक्षा भी सभी को दी है। उन्होंने कहा कि बुद्ध और श्रीकृष्ण ने बहुत कुछ सिखाया है। हम बोध गया में मिल रहे हैं। यह ऐसा स्थल है जो मानव मस्तिष्क के इतिहास की भूमि है। भगवान बुद्ध ने नाॅलेज, पीस और कंपलीटनेस की बात की है। आज का प्रसंग बहुत ही अच्छा है आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस है।

श्रीकृष्ण ने कर्मकौशल और समानता सिखाई तो बुद्ध ने इसे विश्वजगत में पहुंचाया। बोध गया मानवता की सेवा की भूमि है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्रियों में पं. नेहरू और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बाद वे यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में व्याप्त झगड़े और भेद मिटाने में बुद्ध के संदेश कारगर हैं। श्रीकृष्ण और बुद्ध ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है।

बुद्ध ने इसे दुनियाभर में फैलाया। यह सम्मेलन बहुत ही महत्वपूर्ण बन गया। बुद्ध की शिक्षा पर्यावरण की समस्या को सुलझा सकती है। दुनिया को सभी बातें समझने के लिए बुद्ध की शरण में जाना होगा। उन्होंने करीब 70 देशों से यहां पहुंचे 220 प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बुद्ध की शरण में आना होगा। 

उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कट्टर लोग अपने विचार थोपते हैं और इससे अशांति होती है। हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध की शिक्षा का असर साफतौर पर देखने को मिलता है। उन्होंने हिंदू बुद्धिज़्म की बात करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य और बुद्ध का दर्शन दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है। हिंदू - बुद्धिज़्म दुनिया को शांति के मार्ग पर चलने की शिक्षा देता है। सेकुलर ढांचा विकसित करने में बुद्ध की शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -