धनबाद में गरजे पीएम मोदी, कहा- नार्थ-ईस्ट में आग लगाने की कोशिश कर रही भाजपा, बहकावे में ना आएं
धनबाद में गरजे पीएम मोदी, कहा- नार्थ-ईस्ट में आग लगाने की कोशिश कर रही भाजपा, बहकावे में ना आएं
Share:

रांची: पीएम मोदी, नागरिकता संशोधन बिल के दोनों सदनों में पारित होने के बाद आज झारखंड के धनबाद में एक चुनावी रैली को सम्बोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, 'बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है। मैं राजनीति के अनुभव के आधार पर कहता हूं कि एक बार बिल्कुल स्पष्ट है कि पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है।' उन्होंने कहा कि 'भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन रात एक कर देते हैं।'

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ''हमने आपसे कहा था कि 2024 तक देश के हर घर को जल देने का काम करेंगे। हमने सरकार बनते ही जलशक्ति का अलग मंत्रालय बनाया, इसके लिए अलग बजट जारी किया और जलशक्ति मिशन भी शुरू कर दिया। भाजपा ने आपसे ये कहा था कि देश में एक ही संविधान लागू करेंगे, जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय कानून लागू करेंगे। आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हट चुका है और भारत का संविधान पूरी तरह से वहां लागू है। राम जन्मभूमि को लेकर जो विवाद सदियों से चल रहा था जिसको कांग्रेस ने जानबूझ कर उलझाया। हमने कहा था, हमारे संकल्प पत्र में लिखा था कि राम जन्मभूमि विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे। हमने अपना वादा निभाया और इसको शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया।''

पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर कहा कि कांग्रेस और उसके साथी North-East में भी आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहां भ्रम फैलाया जा रहा है कि बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लोग आ जाएंगे। जबकि ये कानून पहले से ही भारत आ चुके शरणार्थियों की नागरिकता के लिए है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2014 तक जो भारत आए उन शरणार्थियों के लिए ही ये व्यवस्था है। इतना ही नहीं North-East के करीब-करीब सभी राज्य इस कानून के दायरे से बाहर हैं। पीएम मोदी 'मैं North-East और पूर्वी भारत के हर राज्य, हर जनजातीय समाज को आश्वस्त करना चाहता हूं कि असम सहित नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं, वहां की संस्कृति, उन्हें संरक्षण देना और समृद्ध करना, भाजपा की प्राथमिकता है।'

टेरर फंडिंग मामला: आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ तय हुए आरोप, अमेरिका ने कहा- जल्द हो सुनवाई

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, 14 दिसंबर को दिल्ली में महारैली का ऐलान

हिमाचल में मंत्रिमंडल का विस्तार लटका, जानिए क्या है पूरी वजह

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -