आयरलैंड से कई मसलों पर बात, UN मेंबरशिप के लिए मांगा समर्थन
आयरलैंड से कई मसलों पर बात, UN मेंबरशिप के लिए मांगा समर्थन
Share:

आयरलैंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिका दौरे के पहले आयरलैंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयरलैंड के प्रधानमंत्री इंडा केनी से भेंट की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने आपसी हितों को लेकर चर्चा की। आयरलैंड और भारत के बीच विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। भारत ने जहां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए आयरलैंड का सहयोग मांगा वहीं आयरलैंड ने भारत की आईटी कंपनियों की आवश्यकता के अनुसार आयरलैंड की वीज़ा नीति में बदलाव करने और उसे शिथिल करने की बात कही।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों ही देशों के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र के 70 साल पूर्ण होने पर यहां आयोजित किए गए सत्र को संबोधित किया गया। इसे संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए। इसके पहले यहां भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयरिश प्रधानमंत्री कैनी से आतंकवाद, कट्टरवाद व इस मामले में यूरोप और एशिया की स्थिति पर ध्यान देकर इस मसले पर समर्थन करने की मांग की।

यही नहीं उन्होंने कहा कि दोनों देश कई अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों का मिलकर सामना कर सकते हैं। उन्होंने परमाणु शक्ति की आपूर्ति के लिए आपूर्तिकर्ता समूह से 2008 में विशेष छूट दिलवाने में आयरलैंड से समर्थन मिलने पर उनका आभार माना। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्वाधीनता के दौरान ही भारत परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर बात करता रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -